ट्विटर ने एक बार फिर भारत के नक्शे से की छेड़ छाड़, जम्मू कश्मीर व लद्दाख को नक्शे से बाहर दिखाया
नई दिल्ली: ट्विटर ने एक बार फिर भारत के नक्शे से छेड़ छाड़ की. ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जारी भारत के नक्शे में जम्मू कश्मीर एवं लद्धाख को बाहर दिखाया. ये दूसरी बार है जब ट्विटर ने मनमाने तरीके से भा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
ट्विटर ने एक बार फिर भारत के नक्शे से की छेड़ छाड़, जम्मू कश्मीर व लद्दाख को नक्शे से बाहर दिखाया | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: ट्विटर ने एक बार फिर भारत के नक्शे से छेड़ छाड़ की. ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जारी भारत के नक्शे में जम्मू कश्मीर एवं लद्धाख को बाहर दिखाया. ये दूसरी बार है जब ट्विटर ने मनमाने तरीके से भारत के नक्शे को गलत दिखाया है. इससे पहले ट्विटर ने लेह को चीन का हिस्सा दिखाया था.
सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. ट्विटर ने जो नक्शा दिखाया है उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के तौर पर दिखाया गया है. यह नक्शा ट्विटर के "Tweep Life" सेक्शन के अंतर्गत सामने आया है, इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के बाहर दिखाया गया है.
विकृत नक्शे की ओर एक ट्विटर यूजर ने ध्यान दिलाया और इस मामले में लोगों की तल्ख रिएक्शन सामने आई है|सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सरकार बेहद सख्त कार्रवाई कर सकती है..केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच चल रहे टकराव के अंतर्गत यह ताजा कड़ी है. नए आईटी नियमों को लेकर इससे पहले भी सरकार और ट्विटर के बीच तीखी तकरार हो चुकी है.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।