मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज; राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली : भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है| इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा| सरकार के सूत्रों ने बताया कि ,''लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय…

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज; राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज; राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है| इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा| सरकार के सूत्रों ने बताया  कि ,''लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा| भारत रत्न लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। 



सुबह 8.12 बजे लता जी ने अंतिम सांस ली

ब्रीच कैंडी में डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम लता जी का इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होना भी शुरू हो गया था। ऑक्सीजन निकाल दी गई थी, लेकिन ICU में ही रखा गया, लेकिन रविवार को सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। डॉ. प्रतीत ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह रही।



लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ| मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं लता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी थीं|उनका पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था| लता अपने सभी भाई-बहनों में बड़ी थीं| मीना, आशा, उषा तथा हृदयनाथ उनसे छोटे थे| उनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे और वह एक मशहूर नाम थे|



लता मंगेशकर जब सात साल की थीं, तब वह महाराष्ट्र आईं| उन्होंने पांच साल की उम्र से पिता के साथ एक रंगमंच कलाकार के रूप में अभिनय शुरू कर दिया था| लता बचपन से ही गायिका बनना चाहती थीं| लता के पिता को शास्त्रीय संगीत बेहद पसंद था| इसीलिए वह लता के फिल्मों में गाने के खिलाफ थे| 1942 में उनके पिता का देहांत हो गया| इसके बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और परिवार चलाने के लिए लता ने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभानी शुरू कीं|



लता मंगेशकर को पहली बार मंच पर गाने के लिए 25 रुपये मिले थे| इसे वह अपनी पहली कमाई मानती हैं| लता ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए गाना गाया| 



संगीत की दुनिया के 8 सुरमयी दशक

92 साल की लता जी ने 36 भाषाओं में 50 हजार गाने गाए, जो किसी भी गायक के लिए एक रिकॉर्ड है। करीब 1000 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी। 1960 से 2000 तक एक दौर था, जब लता मंगेशकर की आवाज के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थीं। उनकी आवाज गानों के हिट होने की गारंटी हुआ करती थी। सन 2000 के बाद से उन्होंने फिल्मों में गाना कम कर दिया और कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही गाने गाए। उनका आखिरी गाना 2015 में आई फिल्म डुन्नो वाय में था।



करीब 80 साल से संगीत की दुनिया में सक्रिय लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। 13 साल की छोटी उम्र में 1942 से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। लता जी के पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया और मराठी रंगमंच के जाने पहचाने नाम थे। उन्होंने ही लता जी को संगीत की शिक्षा दी थी। 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता जी की तीन बहनें आशा भोसले, उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं।


https://www.thevirallines.net/bollywood-news-renowned-singer-lata-mangeshkar-passes-away


2001 में मिला था भारत रत्न

लता मंगेशकर को 2001 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान दिए गए, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के सम्मान भी शामिल हैं। कम ही लोग जानते हैं कि लता जी गायिका के साथ संगीतकार भी थीं और उनका अपना फिल्म प्रोडक्शन भी था, जिसके बैनर तले बनी फिल्म "लेकिन" थी, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट गायिका का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था, 61 साल की उम्र में गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली वे एकमात्र गायिका रहीं। इसके अलावा भी फिल्म "लेकिन" को 5 और नेशनल अवॉर्ड मिले थे।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।