मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लता जी के निधन से भारतीय कला जगत को अपूर्णीय क्षति: प्रियंका गांधी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली : प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है| वह 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में थीं| उन्हें कोविड संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था| लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 क…

लता जी के निधन से भारतीय कला जगत को अपूर्णीय क्षति: प्रियंका गांधी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया
लता जी के निधन से भारतीय कला जगत को अपूर्णीय क्षति: प्रियंका गांधी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है| वह 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में थीं| उन्हें कोविड संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था| लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि लता जी के निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया''';भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।  ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।


https://www.thevirallines.net/bollywood-news-renowned-singer-lata-mangeshkar-passes-away


भारत रत्न से सम्मानित हुई थी लता मंगेशकर

28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं। उनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फिल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज के भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने 'भारतरत्न' से सम्मानित किया था।


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-condoles-the-demise-of-eminent-singer-lata-mangeshkar




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।