मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में शराब के नशे में यात्रियों ने किया हंगामा, एयर होस्टेस और कैप्टन से की बदसलूकी; दो गिरफ्तार

पटना: दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट में शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आ गया है| रविवार की रात दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में सवार 2-3 युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगाम…

दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में शराब के नशे में यात्रियों ने किया हंगामा, एयर होस्टेस और कैप्टन से की बदसलूकी; दो गिरफ्तार
दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में शराब के नशे में यात्रियों ने किया हंगामा, एयर होस्टेस और कैप्टन से की बदसलूकी; दो गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

पटना:  दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट में शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आ गया है| रविवार की रात दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में सवार 2-3 युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। उड़ान के पटना पहुंचने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है| जिनकी पहचान केवल रोहित और नीतीश के रूप में हुई है। जबकि एक यात्री अभी फरार बताया जा रहा है| गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा|



पटना एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू एयरलाइन की लिखित शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान केवल रोहित और नीतीश के रूप में हुई है।  चालक दल के सदस्यों ने शराब पीने के बाद दोनों को रोका और उन्होंने लिखित में माफी मांगी।



दरअसल, घरेलू उड़ानों में शराब का सेवन कानूनन प्रतिबंधित है। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो ने लैंडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया था कि दोनों शराब ले जा रहे थे; लैंडिंग के बाद एयरलाइन ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।



जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई उड़ान में तीन युवक नशे की हालत में सवार हुए थे| तीनों ने एयरहोस्टेस से बदतमीज़ी और छेड़खानी की, और जब बीचबचाव के लिए विमान का कैप्टन पहुंचा, तो तीनों ने उनके साथ भी मारपीट की| घटना की जानकारी उड़ान के दौरान ही पटना एयरपोर्ट अधिकारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को दे दी गई|



पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की ओर से शिकायत मिलने पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) अधिकारियों ने इनमें से दो पैसेंजर को पकड़ कर पटना पुलिस के हवाले कर दिया है।



पटना मुख्यालय के ADG जेएस गंगवार ने कहा,''दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट के फ्लाइट मैनेजर ने दोनों (रोहित और नीतीश) यात्रियों को पुलिस को सौंप दिया। वे हाजीपुर के रहने वाले हैं। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब का सेवन किया है। इनके खिलाफ 377 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई|



इस बीच, इन्डिगो ने आज दोपहर 12:13 बजे एक ट्वीट में कहा है, "दिल्ली से पटना जा रही 6-ई 6383 उड़ान पर हुई घटना के संबंध में अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है... हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि विमान में कोई विवाद नहीं हुआ, जैसा सोशल मीडिया के कुछ वर्गों में बताया जा रहा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।