नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होने वाला है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई अन्य नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे उमा भारती की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में आएंगी लेकिन मंदिर स्थल पर ना रहकर सरयू नदी के तट पर रहेंगी।
भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि कल जब से मैंने अमित शाह जी और बीजेपी के अन्य नेताओं के कोरोना पॉज़िटिव होने के बारे में सुना है, तभी से मै अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए ख़ासकर पीएम मोदी के लिए चिंतिंत हूं| उन्होंने बताया कि इसीलिये मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारीओ को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मैं अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पर रहूंगी
उमा भारती ने कहा कि मैंने PMO और न्यास के सदस्यों को सूचित कर दिया है कि शिलान्यास वाले दिन मैं अयोध्या में उपस्थित रहूंगी पर शिलान्यास के स्थान से दूर। मैं परसों सरयू के किनारे आरती करूंगी जब प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम समाप्त करके वहां से जाएंगे तब मैं वहां पहुंच जाऊंगी
उमा भारती ने ट्वीट कर कहा,कल जब से मैंने अमित शाह जी तथा BJP के नेताओं के बारे में कोरोना पोज़िटिव होने का सुना तभी से मै अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिये ख़ासकर नरेंद्र मोदी जी के लिये चिंतित हूँ ।उमा भारती ने कहा कि मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी । कल शाम अयोध्या पहुँचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं ऐसी स्थिति में जहाँ नरेंद्र मोदी और सेकडो लोग उपस्थित हो मै उस स्थान से दूरी रखूँगी । तथा नरेंद्र मोदी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मै रामलला के दर्शन करने पहुँचूँगी।
उमा भारती ने कहा कि यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारी और PMO को भेज दी है की माननीय नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दे|