मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ऐसे व्यक्ति को सरकार से बाहर करें, क्षमा मांगने के लिए कहें: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के “रामचरितमानस- नफरत फैलाने वाला ग्रंथ” बयान पर कुमार विश्वास का सीएम/ डिप्टी सीएम से अनुरोध

नई दिल्ली: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के “रामचरितमानस- नफरत फैलाने वाला ग्रंथ हैं” बयान पर कवि कुमार विश्वास ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से अनुरोध किया…

ऐसे व्यक्ति को सरकार से बाहर करें, क्षमा मांगने के लिए कहें: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के “रामचरितमानस- नफरत फैलाने वाला ग्रंथ” बयान पर कुमार विश्वास का सीएम/ डिप्टी सीएम से अनुरोध
ऐसे व्यक्ति को सरकार से बाहर करें, क्षमा मांगने के लिए कहें: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के “रामचरितमानस- नफरत फैलाने वाला ग्रंथ” बयान पर कुमार विश्वास का सीएम/ डिप्टी सीएम से अनुरोध | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के “रामचरितमानस- नफरत फैलाने वाला ग्रंथ हैं” बयान पर कवि कुमार विश्वास ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से अनुरोध किया है कि चंद्रशेखर को सरकार और पार्टी से बाहर कर दें और उनसे क्षमा मांगने के लिए कहें|



दरअसल,''बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा था कि,''मनुस्मृति को क्यों जलाया गया क्योंकि उसमें एक बड़े तबके के खिलाफ अनेको गालियां दी गई। रामचरितमानस का क्यों प्रतिरोध हुआ और किस अंश का प्रतिरोध हुआ?. मनुस्मृति, रामचरितमानस, गुरु गोलवलकर के बंच ऑफ थॉट्स... यह ग्रंथ नफरत फैलाने वाले ग्रंथ हैं। नफरत देश को महान नहीं बनाएगा, देश को मोहब्बत महान बनाएगा|



बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर कवि कुमार विश्वास ने गुरुवार को कहा कि,''ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम कथा को विद्वेष और जहर फैलाने वाला बताएं। CM नीतीश कुमार का मैं आदर करता हूं, तेजस्वी मेरे भाई जैसे हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि ऐसे व्यक्ति को संगठन और सरकार से बाहर करें, क्षमा मांगने के लिए कहें|



शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद बुधवार (11 जनवरी) को बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित नालंदा खुला विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान चंद्रशेखर प्रसाद ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि मनुस्मृति, राम चरित मानस ग्रंथ समाज में नफरत फैलाने वाले ग्रंथ है।



अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए चंद्रशेखर प्रसाद ने पूछा कि आप भारत को ताकतवर नफरत से बनाएंगे या मोहब्बत से ? जब सभागार में बैठे बच्चों की ओर से आवाज आई ‘मोहब्बत से’, तो शिक्षा मंत्री ने अपने भाषण को जारी रखते हुए कहा कि देश में कुछ विचार ऐसे चले हैं जो नफरत फैलाना चाहते हैं और यह विचार आज के नहीं हैं बल्कि तीन हजार साल पहले जब मनुस्मृति लिखी गयी यह विचार वहीं से आए हैं।



चंद्रशेखर प्रसाद ने राम चरित मानस की चौपाई सुनाते हुए कहा कि यह ग्रंथ शूद्रों का अपमान करता है। यह ऐसा ग्रंथ है जो नफरत बोता है। उन्होंने कहा,'' बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि बाबा साहब ने मनुस्मृति को इसलिए जलाया था क्योंकि यह दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को पढ़ाई से रोकता है। चंद्रशेखर प्रसाद  ने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस और इससे जुड़े हुए लोग समाज में नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।