मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोई भी सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले कानून बनाने की हिमाकत नहीं कर सकती: कृषि मंत्री तोमर

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,''मैं देश के किसानों से आव्हान करता हूँ कि सरकार की योजनाओं के साथ ही नए-नए कृषि अऩुसंधान का लाभ लीजिए, खेती को आत्मनिर्भर…

कोई भी सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले कानून बनाने की हिमाकत नहीं कर सकती: कृषि मंत्री तोमर
कोई भी सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले कानून बनाने की हिमाकत नहीं कर सकती: कृषि मंत्री तोमर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,''मैं देश के किसानों से आव्हान करता हूँ कि सरकार की योजनाओं के साथ ही नए-नए कृषि अऩुसंधान का लाभ लीजिए, खेती को आत्मनिर्भर बनाइए, अपने देश को भी आत्मनिर्भर बनाइए।  यह मेला कृषि कुंभ कहलाता है, जिसमें बड़ी संख्या में देशभर के आम किसान, प्रगतिशील किसान आए हैं।  लोकतंत्र में कोई भी सरकार कभी ये हिमाकत नहीं कर सकती कि वो कोई ऐसा कानून बनाए, जो किसानों का नुकसान करने वाला हो। भारत सरकार ने कृषि सुधार कानून बनाए, जिनके माध्यम से किसान चाहे तो मंडी के बाहर भी, कहीं भी, किसी को भी मनचाही कीमत पर अपनी फसल बेच सकता है। 



 तोमर ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को मंडी के बाहर उपज की खरीद-बिक्री पर किसी भी तरह के टैक्स से माफी दी, बिना टैक्स के कहीं भी उपज बेचने की अनुमति दीऔर कानूनी बंदिशों से आजादी दी, तो इसमें गलत क्या है।उन्होंने कहा कि जो राज्य सरकारें टैक्स लगा रही है, उनके खिलाफ तो नहीं बोल रहे है, आंदोलनकारी भाई भी उन लोगों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, जिन्होंने (भारत सरकार ने) किसानों की फसल पर टैक्स माफ कर दिया।





 तोमर ने ये बातें आज दिल्ली में तीन दिवसीय वार्षिक पूसा कृषि विज्ञान मेलेका शुभारंभ करते हुए कही। यह मेला कृषि कुंभ कहलाता है, जिसमें बड़ी संख्या में देशभर के आम किसान, प्रगतिशील किसान आए हैं। इन किसानों के समक्ष तोमर ने सवाल उठाया कि क्या यह आंदोलन न्यायोचित है, तो किसानों ने एक स्वर से आवाज उठाई-नहीं। किसानों द्वारा सरकार के समर्थन में सकारात्मक प्रत्युत्तर पर श्री तोमर ने कहा कि दुर्भाग्य से यह आंदोलन हो रहा है, हमारे देश में लोकतंत्र है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और कुछ लोग तो देश में ऐसे है कि जब सुबह उनकी नींद खुलती है, तभी से वे मोदी जी को कोसने का, रात को सोने तक, संकल्प ले लेते हैं। बस, अंतर इतना ही है कि कभी चेहरा किसी का होता है, कभी चेहरा किसी और का। श्री तोमर ने कहा कि मोदी जी देश को आगे बढ़ा रहे है, यह बहुत सारे लोगों को रास नहीं आ रहा है।





आत्मनिर्भर किसान की थीम पर आयोजित इस मेले के मुख्य अतिथि तोमर ने किसानों से, मोदी जी की सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र की मजबूती और प्रगति के लिए संचालित अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों का पूरा लाभ लेने का आग्रह करते हुए कहा कि देश का किसान मजबूत होगा तो गांव मजबूत होगा, खेती समृद्ध होगी तो भारत समृद्ध होगा, तभी आने वाले कल में भारत दुनिया के श्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित हो पाएगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सिरमौर बने, इसमें सबसे अधिक भूमिका कोई निर्वाह कर सकता है तो वह मेरे देश का अन्नदाता किसान है। श्री तोमर ने आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं के साथ ही नए-नए कृषि अऩुसंधान का लाभ लीजिए, खेती को आत्मनिर्भर बनाइए, अपने देश को भी आत्मनिर्भर बनाइए। 




केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानी के क्षेत्र से कानूनी बंदिशें हटाने, 10 हजार नए एफपीओ बनाने और 1 लाख करोड़ रुपये के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसे ठोस उपायों के कारण निजी निवेश गांव-गांव तथा खेतों तक पहुंचेगा। इससे देश के 86 प्रतिशत छोटे व सीमांत किसानों को काफी लाभ मिलेगा। श्री तोमर ने कहा कि खेती के क्षेत्र में हमारे पास रकबा, मानव संसाधन, अच्छी गुणवत्ता के बीज, अच्छी तकनीक भी है, हमारे किसानों का परिश्रम है, पूसा जैसे संस्थानों का अनुसंधान है, हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र है तो फिर कोई कारण नहीं कि भारतवर्ष इतने बड़े भूगोल के बावजूद कृषि के क्षेत्र में दुनिया में बादशाहत न कर सकें। हमारे किसानों में वो ताकत है कि हम दुनिया में खेती के मामले में श्रेष्ठ राष्ट्र बन सकते है, लेकिन वक्त की नजाकत को पहचानना होगा, वक्त के साथ चलना होगा, कदम से कदम मिलाना होगा, प्रतिस्पर्धा में दौड़ना होगा, फसल की गुणवत्ता बढ़ानी होगी और फसल का वाजिब मूल्य किसान को मिल सकें, इसके लिए जो काम सरकार ने बताएं है, उन पर भी सभी को दृष्टि डालनी होगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।