Budget 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट-2022 को जीरो बजट करार दिया है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बजट में मिडिल क्लास, युवाओं, किसानों के लिए कुछ भी नहीं है| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ने आज संसद में 2022-23 का बजट पेश किया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर बजट 2022 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इस बजट को मोदी सरकार का जीरो बजट बताया। उन्होंने लिखा कि इस बजट में सैलरी वर्ग, मध्यम वर्ग गरीबों, युवाओं, किसानों और एमएसएमई के लिए कुछ नहीं मिला। Nothing for - Salaried class - Middle class - The poor & deprived - Youth - Farmers - MSMEs
वहीं, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम बजट को ‘पेगासस स्पिन बजट’ करार दिया| उन्होंने कहा कि इसमें देश के आम लोगों के लिए कुछ नहीं है| ममता ने ट्वीट किया कि बेरोजगारी और महंगाई से पिस रहे आम लोगों के लिए बजट में कुछ नहीं है. बड़ी-बड़ी बाते हैं और हकीकत में कुछ नहीं है| ‘पेगासस स्पिन बजट’ है|
https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-highlights-of-union-budget-2022-23