नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी (The National Eligibility cum Entrance Test (Postgraduate)) परीक्षा 2022 को 6-8 हफ़्तों के लिए स्थगित किया। परीक्षा 12 मार्च को होनी थी। अब जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। NEET PG 2022 परीक्षा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (4 फरवरी, 2022) को स्थगित कर दिया है। 12 मार्च को होने वाली परीक्षा (NEET PG Exam 2022) को 6-8 सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।
वहीं NEET PG 2021 काउंसलिंग के साथ संघर्ष कर रहा है। इसके अलावा, कई इंटर्न मई / 2022 के महीने तक PG काउंसलिंग 2022 में भाग नहीं ले पाएंगे।" आदेश में कहा गया है, 'उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने नीट पीजी 2022 को 6-8 हफ्ते या उपयुक्त तरीके से स्थगित करने का फैसला किया है।
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर सुनवाई करने वाला था। याचिका 25 जनवरी को दायर की गई थी। एमबीबीएस के छह छात्रों ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया क्योंकि कई उम्मीदवारों ने अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनकी कोविड ड्यूटी के कारण कई इंटर्नशिप रुकी हुई हैं।
पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने याचिका में दावा किया था कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसलिए परीक्षा टाल देनी चाहिए। छह एमबीबीएस स्नातकों द्वारा दुबे लॉ चैंबर्स के माध्यम से दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को निर्धारित परीक्षा को तब तक स्थगित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जब तक कि पीजी परीक्षा के पात्रता नियमों में निर्धारित उम्मीदवारों की अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि को पूरा करने जैसी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है।
याचिकाकर्ताओं छात्रों का कहना था कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाई गई उनकी ड्यूटी के कारण अटकी हुई थी। ऐसे सैकड़ों छात्र इस अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी को पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से चूक जाएंगे। जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए, याचिका में परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।
याचिका के जरिये नीट पीजी के सूचना बुलेटिन में दी गई शर्त, इंटर्नशिप पूरा करने के लिए 31 मई, 2022 की समय सीमा, को भी को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने 1500 उम्मीदवारों के समर्थन के साथ आग्रह किया है कि वे वर्ष 2021 में कोविड ड्यूटी में थे और इसलिए उनकी इंटर्नशिप स्थगित कर दी गई थी। याचिका में 31 मई से इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाने और फिर परीक्षा टालने की मांग की गई है।