नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनमें भी कोरोना के हल्के लक्षण थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी। उन्होंने घर पर खुद को अलग कर लिया है।
अजय भट्ट ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, "मेरे अंदर कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद मैंने कोरोना का टेस्ट कराया और अब मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया आइसोलेट करें और जांच कराएं।"
https://www.thevirallines.net/india-news-rajnath-singh-tested-positive-for-corona
राजनाथ सिंह ने आज ही ट्वीट किया था "मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. मुझे हल्के लक्षण हैं| मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है| हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं, मैं उनसे गुज़ारिश करता हूं कि वो खुद को अलग कर लें और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें|
https://www.thevirallines.net/patna-news-bihar-cm-nitish-kumar-tested-positive-for-corona