मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, 74 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है| उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वी…

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, 74 साल की उम्र में निधन
नहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, 74 साल की उम्र में निधन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है| उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी।




चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।  Miss you Papa...


रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद, राहुल गांधी, हेमंत सोरेन, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने संवेदना प्रगट की|



राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रामविलास पासवान के निधन पर जताया दुख| राष्ट्रपति कोविंद ने कहा,''केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी  फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।




केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया दुख| राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा,''रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।




रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी माँ के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है।  चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं:प्रियंका गांधी, कांग्रेस




केंद्रीय मंत्री रामविलास जी पासवान के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर उनको श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। पासवान जी के परिजनों और उनके चाहने वालों के प्रति हमारी संवेदनाएं: कांग्रेस





छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके लिखा, ''राष्ट्रीय राजनीति, ख़ासकर  बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है| मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं चिराग पासवान जी सहित समस्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं|



झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट करके संवेदना प्रगट की| उन्होंने लिखा, ''केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ| लंबे समय तक सांसद, सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया जाएगा| शोक की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों, चिराग पासवान के साथ प्रति मेरी संवेदना| उनकी आत्मा को शांति मिले|





रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है। रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ। ॐ शांति ॐ: लालू प्रसाद यादव, RJD




केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे: मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ




लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख, बिहार के क़द्दावर नेता एवं केन्द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के असमय निधन की दुखद ख़बर है। कांग्रेस परिवार शोक-संवेदना व्यक्त करता है: मध्य प्रदेश कांग्रेस




श्री राम विलास पासवान के निधन से गहरा आघात हुआ।  देश की राजनीति में श्री पासवान ने एक गहरी छाप छोड़ी और वंचित वर्गों की आवाज़ उठाई। यूपीए सरकार में श्रीमती सोनिया गाँधी व डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ ग़रीबी उन्मूलन में उन्होंने क्रियाशील भूमिका निभाई। भावभीनी श्रद्धांजलि




केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के आकस्मिक निधन के समाचार से बहुत दुःख पहुंचा है। पासवान जी सरल चित, स्पष्टवादी और राजनीति से अधिक समाजनीति के गहरे ज्ञाता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे। ॐ शांति: भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी





केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना:बसपा सुप्रीमो मायावती



केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ट्वीट करके लिखा, ''केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मैं स्तब्ध हूं| ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे| श्री पासवान जी ने हमेशा गरीब, वंचित व शोषितों के उत्थान के लिए काम किया| ॐ शांति''








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।