मुख्य सामग्री पर जाएँ
14 सितंबर 2026

“MP से एक गाड़ी गई थी और यूपी में पलट गई थी...”, ‘फेक एनकाउंटर’ का प्रदेश बन गया यूपी: अखिलेश यादव

खरगोन: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर मध्य प्रदेश के खरगोन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'आज हम मध्य प्रदेश में हैं और कुछ समय पहले यहीं से एक गाड़ी गई थी और यूपी में पलट गई (विकास दु…

“MP से एक गाड़ी गई थी और यूपी में पलट गई थी...”, ‘फेक एनकाउंटर’ का प्रदेश बन गया यूपी: अखिलेश यादव
“MP से एक गाड़ी गई थी और यूपी में पलट गई थी...”, ‘फेक एनकाउंटर’ का प्रदेश बन गया यूपी: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

खरगोनअतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर मध्य प्रदेश के खरगोन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'आज हम मध्य प्रदेश में हैं और कुछ समय पहले यहीं से एक गाड़ी गई थी और यूपी में पलट गई (विकास दुबे को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पलट गई ) थी। तब सभी ने सवाल उठाए थे कि गाड़ी कैसे पलट गई?...यूपी फेक एनकाउंटर का प्रदेश बन गया है। अधिकारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर रखकर सरकार के दबाव में यह सब कर रहे हैं|




इससे पहले, यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर 'असली मुद्दों' से ध्यान हटाने के लिए 'फर्जी मुठभेड़ों' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।  यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने राज्य पुलिस द्वारा झांसी जिले में एक मुठभेड़ में असद अहमद के मारे जाने की पुष्टि के बाद ट्वीट किया,'' झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है।  उन्होंने कहा,''भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।



मालूम हो कि,जुलाई 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की एक टीम गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी. हालांकि, जैसे ही पुलिस टीम दुबे के गांव पहुंची, हथियारबंद लोगों के एक बड़े समूह ने उन (पुलिस टीम) पर घात लगाकर हमला कर दिया। गोलाबारी में, आठ पुलिस अधिकारी मारे गए, जबकि दुबे भागने में सफल रहा।



घटना के बाद, यूपी पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया और दुबे को अंततः मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उत्तर प्रदेश वापस जाते समय, गैंगस्टर को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पलट गई और उसने भागने की कोशिश की (पुलिस के अनुसार) । पुलिस ने दावा किया कि दुबे ने एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में, दुबे को पुलिस ने गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई।
















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।