मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

18 बच्चों की मौत के बाद उज्बेकिस्तान ने मैरियन बायोटेक कंपनी के प्रतिनिधियों के ख़िलाफ़ न्यायिक जांच शुरू की, मामले में भारतीय दूतावास ने एजेंसियों से मांगी जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय फार्मा कंपनी मेरियन बायोटेक द्वारा निर्मित खांसी की दवाई के सेवन से उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में 18 बच्चों की मौत होने के बाद मैरियन बायोटेक कंपनी में ड्रग इंस्पेक्टर और अधिकारियों…

18 बच्चों की मौत के बाद उज्बेकिस्तान ने मैरियन बायोटेक कंपनी के प्रतिनिधियों के ख़िलाफ़ न्यायिक जांच शुरू की, मामले में भारतीय दूतावास ने एजेंसियों से मांगी जानकारी
18 बच्चों की मौत के बाद उज्बेकिस्तान ने मैरियन बायोटेक कंपनी के प्रतिनिधियों के ख़िलाफ़ न्यायिक जांच शुरू की, मामले में भारतीय दूतावास ने एजेंसियों से मांगी जानकारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारतीय फार्मा कंपनी मेरियन बायोटेक द्वारा निर्मित खांसी की दवाई के सेवन से उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में 18 बच्चों की मौत होने के बाद मैरियन बायोटेक कंपनी में ड्रग इंस्पेक्टर और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने खांसी के सिरप का प्रोडक्शन रोक दिया है। उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में 18 बच्चों की मौत के बाद उज्बेकिस्तान सरकार ने भारतीय फार्मा कंपनी मेरियन बायोटेक के प्रतिनिधियों के ख़िलाफ़ न्यायिक जांच शुरू की| इस मामले में भारतीय दूतावास ने उज्बेकिस्तान की एजेंसियों से मांगी जानकारी मांगी है|


उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद कि भारतीय कंपनी मैरियन बायोटेक का कफ सिरप उनके देश में 18 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार है, उत्तर प्रदेश ड्रग कंट्रोल और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ)  टीम ने सिरप निर्माता की नोएडा स्थित कंपनी का संयुक्त निरीक्षण किया है।


उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर मैरियन बायोटेक फार्मा कंपनी की सिरप से 18 बच्चों की मृत्यु पर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा , ''हमने इस मामले में मीडिया रोपोर्ट देखी है। उज्बेकिस्तान की एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं लेकिन वहां हमारे दूतावास ने उनसे इस मामले में जानकारी मांगी है|


विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा ,वहां (उज्बेकिस्तान में) मौजूद कंपनी के प्रतिनिधियों के ख़िलाफ़ उज्बेकिस्तान द्वारा न्यायिक जांच शुरू की गई है। इस मामले में हम जरूरी न्यायिक साहायता दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस विज्ञपति जारी की है और नोएडा में उनके प्लांट की जांच की जा रही है|


●सीडीएससीओ, उज्बेकिस्तान औषधि नियामक के लगातार संपर्क में है

●उत्तर प्रदेश औषधि नियंत्रण अधिकारियों और सीडीएससीओ की टीम ने नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक के विनिर्माण केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया

● कफ सिरप के नमूने लेकर चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (आरडीटीएल) भेजे गए









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।