मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

त्रिपुरा में 16 फरवरी और नागालैंड - मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है| त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा| तीनों राज्यों की मतगणना 2…

त्रिपुरा में 16 फरवरी और नागालैंड - मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को आएंगे नतीजे
त्रिपुरा में 16 फरवरी और नागालैंड - मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को आएंगे नतीजे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है| त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा| तीनों राज्यों की मतगणना 2 मार्च को होगी। चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई|



मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "त्रिपुरा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसुचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथी 30 जनवरी है|



राजीव कुमार ने बताया',मेघालय और नागालैंड चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी|



मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, "नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे|



बता दें कि 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, 2023 को समाप्त हो रहा है, वहीं मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है| तीनों राज्यों की विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं| त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में है| मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।