मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हम सच्चे कांग्रेसी हैं, ऐसे फैसले को मेरे मृत शरीर से होकर गुजरना होगा: जितिन की तरह कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोले कपिल सिब्बल

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासी हंगामा मचा हुआ है | पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने और भाजपा को ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस…

हम सच्चे कांग्रेसी हैं, ऐसे फैसले को मेरे मृत शरीर से होकर गुजरना होगा: जितिन की तरह कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोले कपिल सिब्बल
हम सच्चे कांग्रेसी हैं, ऐसे फैसले को मेरे मृत शरीर से होकर गुजरना होगा: जितिन की तरह कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोले कपिल सिब्बल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासी हंगामा मचा हुआ है | पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने और भाजपा को ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह की सुगबुगाहट एक बार फिर शुरू हो गई हैं। बता दें कि जितिन प्रसाद के इस फैसले के बाद जी-23 समूह के सदस्यों पर एक बार नजरें टिकने लगी हैं, जिन्होंने पार्टी की हाई कमान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर व्यापक सुधारों का आह्वाहन किया था।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल भी 'जी-23' क्लब के प्रमुख सदस्य हैं|



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल से पूछा गया कि अगर आपको ऐसा कदम उठाना पड़ा तो, कपिल सिब्बल ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसे फैसले को मेरे मृत शरीर से होकर गुजरना होगा। हालांकि इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को एक साफ संदेश दे दिया है कि अब सुनने का वक्त आ गया है। जब उनसे पूछा गया कि आपको अगर ऐसा कदम उठाना पड़ा तो.. उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले को मेरे मृत शरीर से होकर गुजरना होगा|




जितिन प्रसाद के भाजपा ज्वाइन करने पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि,''जिस पार्टी के मंच से आप रोज भाजपा को गाली देते थे, सांप्रदायिक और देशविरोधी बताते थे। आज आप वही पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। राजनीति में जब तक विचारधारा के आधार पर आगे नहीं चलेंगे तो ऐसा लगेगा कि ये प्रसाद पॉलिटिक्स है|




कपिल सिब्बल ने कहा कि,''जितिन प्रसाद ने जो किया उसके खिलाफ मैं नहीं हूं क्योंकि जरूर कोई कारण होगा जिसका खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बीजेपी में शामिल होना एक ऐसी चीज है जिसे मैं नहीं समझ सकता। इससे पता चलता है कि हम 'आया राम गया राम' से 'प्रसाद' की राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं, जहां प्रसाद मिले, आप उस पार्टी में शामिल हो जाएं।



पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि,' मुझे यकीन है कि नेतृत्व जानता है कि समस्याएं क्या हैं और मुझे आशा है कि नेतृत्व सुनेगा क्योंकि बिना सुने कुछ भी नहीं बचता है, कोई भी कॉर्पोरेट संरचना बिना सुने जीवित नहीं रह सकती है और ऐसा ही राजनीति के साथ है। अगर आप नहीं सुनते तो बुरे दिनों में पड़ जाओगे|



कपिल सिब्बल से जब कांग्रेस नेताओं का पार्टी में विश्वास खोने पर पूछा गया, तो कपिल सिब्बल ने जवाब देते हुए कहा कि 'हम सच्चे कांग्रेसी हैं, मैं अपने जीवन में कभी भी भाजपा में शामिल होने के बारे में नहीं सोचूंगा, उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले को मेरे मृत शरीर से होकर गुजरना होगा| हो सकता है कि अगर कांग्रेस नेतृत्व मुझे जाने के लिए कहे, तो मैं उस आधार पर पार्टी छोड़ने के बारे में सोच सकता हूं, लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।