मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

PM मोदी के 'आंदोलनजीवी' वाले बयान पर बोले किसान नेता राकेश टिकैत -हम आंदोलन करते हैं लेकिन जुमलेबाज नहीं हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'देश में एक नई जमात पैदा हुई है 'आंदोलनजीवी''....देश को इन आंदोलनजीवियों से बचाने की जरूरत' बयान पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने तंज़ कसा है और कह…

PM मोदी के 'आंदोलनजीवी' वाले बयान पर बोले किसान नेता राकेश टिकैत -हम आंदोलन करते हैं लेकिन जुमलेबाज नहीं हैं
PM मोदी के 'आंदोलनजीवी' वाले बयान पर बोले किसान नेता राकेश टिकैत -हम आंदोलन करते हैं लेकिन जुमलेबाज नहीं हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'देश में एक नई जमात पैदा हुई है 'आंदोलनजीवी''....देश को इन आंदोलनजीवियों से बचाने की जरूरत' बयान पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने तंज़ कसा है और कहा,'हम आंदोलन करते हैं, हम जुमलेबाज तो नहीं हैं। टिकैत ने कहा,''जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो 2011 में उन्होंने कहा था कि देश में MSP पर कानून बनेगा। यह जुमलेबाजी थी|





PM मोदी के 'आंदोलनजीवी' वाले बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,'प्रधानमंत्री ने जो आंदोलनजीवी कहा है। हम आंदोलन करते हैं, हम जुमलेबाज तो नहीं हैं। MSP पर कानून बनना चाहिए वो नहीं बन रहा। तीनो काले कानून खत्म नहीं हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने 2011 में कहा था कि देश में MSP पर कानून बनेगा। यह जुमलेबाजी थी|





इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब देने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर उलझाया जा रहा है। एमएसपी पर कानून बनने से ही देश के किसानों को फायदा होगा। एमएसपी पर कानून नहीं होने से ही व्यापारी किसानों को लूटते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस हों और एमएसपी पर कानून बने, तभी समस्या का समाधान होगा।




PM मोदी के 'MSP था, MSP है और MSP जारी रहेगा' वाले बयान पर राकेश टिकैत ने कहा था,''एमएसपी दो राज्यों के अलावा न था.. न है... न रहेगा.... देश को गुमराह न करे हुक्मरान..




भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा था,''MSP पर क़ानून बने यह किसानों के लिए फायदेमंद होगा। देश में भूख से व्यापार करने वालों को बाहर निकाला जाएगा। देश में अनाज की कीमत भूख से तय नहीं होगी। प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़े उसके लिए यह मोर्चा धन्यवाद करेगा|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।