मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- हम अतीत में नहीं जीते, वर्तमान की बात करते हैं और भविष्य पर निगाह रखते हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हम अतीत में नहीं जीते, वर्तमान की बात करते हैं और भविष्य पर निगाह रखते हैं। हम आपसे किया हर वादा निभाएंगे। प्र…

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- हम अतीत में नहीं जीते, वर्तमान की बात करते हैं और भविष्य पर निगाह रखते हैं
राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- हम अतीत में नहीं जीते, वर्तमान की बात करते हैं और भविष्य पर निगाह रखते हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हम अतीत में नहीं जीते, वर्तमान की बात करते हैं और भविष्य पर निगाह रखते हैं। हम आपसे किया हर वादा निभाएंगे। प्रधानमंत्री की तरह नहीं, जो अपनी कही हर बात से मुकर जाते हैं, और फिर लोगों और सवालों से नज़रें चुराते हैं।



राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की तरफ आ रहा ये जनसैलाब, महंगाई, बेरोज़गारी और नफ़रत के खिलाफ है। लोग साथ चल रहे हैं, गले मिल रहे हैं क्योंकि आज पूरे भारत की जनता इन सब से त्रस्त है। ”



राहुल गांधी ने कहा, “हमारे विरोधियों ने भारत जोड़ो यात्रा की बहुत उपेक्षा की। पहले कहा कि यह समर्थन अगर केरल में मिला तो तमिलनाडु में नहीं मिलेगा, तमिलनाडु में मिला तो कर्नाटक में नहीं मिलेगा, दक्षिण में लोग आ गए मगर उत्तर में नहीं आएंगे। ये सारी बातें झूठी साबित हुईं। पूरे भारत मे हमें बहुत स्नेह और समर्थन मिला। दक्षिण में जितना प्यार मिला, महारास्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान ने उसका प्रतिबिम्ब खड़ा कर दिया। अब हम हरियाणा में हैं - उसी प्यार, समर्थन और आशीर्वाद के साथ।।”



राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, “हम जनता का दर्द समझते हैं, उनकी परेशानियों से परिचित हैं, क्योंकि हमने उनका दुःख दर्द बांटा है, तभी ₹500 का गैस सिलेंडर, सरकारी नौकरी और मुफ़्त इलाज दे रहे हैं। आज हर एक भारतीय को ऐसी सुविधाओं की ही ज़रूरत है।”



राहुल गांधी ने कहा, “आज देश के 100 में 42 युवा बेरोज़गार हैं। महंगाई के कारण लोगों के घर के चूल्हे बुझ रहे हैं। क्या 'हर घर बेरोज़गारी, हर घर गरीबी' ही आपका 'विकास' है?।”



आपको बता दें कि, “भारत जोड़ो यात्रा” 117वें दिन बुधवार की सुबह को (21 दिसंबर, 2022 को) राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गई है| हरियाणा में  यात्रा का आज (22 दिसंबर, 2022 को) दूसरा दिन है।'“भारत जोड़ो यात्रा” 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी।”




गांधी ग्राम के नाम से प्रसिद्ध घासेड़ा गांव, मेवात में राहुल गांधी ने आज (22 दिसंबर, 2022 को) महात्मा गांधी जी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और जनसभा को संबोधित किया।  कांग्रेस ने बताया कि,'ग्राम घासेड़ा में 'मेवाती पगड़ी' पहनाकर Rahul Gandhi जी का आत्मीय स्वागत किया गया।  इस गांव के साथ महात्मा गांधी जी की कई यादें जुड़ी हुई हैं। हम बापू के पदचिन्हों पर चलकर ही देश जोड़ने निकले हैं, उनके विचार ही हमें रास्ता दिखा रहे हैं। 



राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज, भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के घासेड़ा गांव पहुंची। अद्भुत इतिहास है इस क्षेत्र का जिसका भारत के स्वतंत्र राष्ट्र बनने में एक बड़ा महत्व है। महात्मा गांधी ने इसी गांव से आज़ादी के समय, पूरे देश से सर्वधर्म समभाव की अपील की थी। यह इच्छा जताई थी कि भविष्य का भारत हर उस नागरिक को अपनाएं जो इस देश की मिट्टी से मोहब्बत करता है। यह प्रान्त हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है, जिसके आधार पर भारत में सौहार्द की स्थापना हुई।”




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।