नई दिल्ली: किसान संगठनों ने कहा, 'हमने तय किया है कि 7 जनवरी को हम पूर्वी और पश्चिमी परिधीय (Western Peripheral Expressway) सहित दिल्ली की चार सीमाओं पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। यह 26 जनवरी को होने वाली 'किसान ट्रैक्टर मार्च' एक ट्रेलर होगा| कल से दो हफ़्ते के लिए पूरे देश में 'देश जागरण का अभियान' शुरू किया जाएगा और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन को गहरा किया जाएगा|
योगेंद्र यादव ने कहा,''7 जनवरी को सुबह 11 बजे एक्सप्रेसवे पर किसान चार तरफ से ट्रैक्टर मार्च करेंगे। कुंडली बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर से पल्लवल की तरफ, रेवासन से पल्लवल की तरफ ट्रैक्टर मार्च होगा| 26 जनवरी को देश जो ऐतिहासिक गणतंत्र परेड देखने वाला है उसका एक ट्रेलर 7 जनवरी को दिखाई देगा। कल से दो हफ़्ते के लिए पूरे देश में देश जागरण का अभियान चलेगा|
योगेंद्र यादव ने कहा,''देश के कोने-कोने में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं, इनको गहरा किया जाएगा ताकि इस झूठ का पर्दाफाश किया जा सके कि ये आंदोलन सिर्फ पंजाब, हरियाणा का है|
क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा,18 जनवरी को महिला किसान दिवस आयोजित किया जाएगा| 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 'आजाद हिंद किसान दिवस' मनाया जाएगा और 25-26 जनवरी को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएंगी|
कड़कती सर्दी और बारिश में भी किसानों का हौसला बुलंद है। दिल्ली जयपुर राजमार्ग- 48 पर किसान आंदोलन तेज होता जा रहा है। बीकेयू एकता उगराह के नेतृत्व में पंजाब और हरियाणा के हजारों किसानो ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ लेकर दिल्ली जयपुर हाइवे से मार्च किया: स्वराज इंडिया
यह जन आंदोलन है, यह लोक क्रांति है। यह आंदोलन लोकतंत्र का पर्व है, अब इसे रोक पाना असम्भव है। जब किसी आंदोलन में महिलाएं भी सड़को पर आ जाती हैं तब वह आंदोलन पूरी तरह से अभूतपूर्व हो जाता है। किसान इस देश की किसानी को कॉरपोरेट के हाथ में नहीं जाने देंगे। लडेंगे... जीतेंगे: स्वराज अभियान