मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते, हम दंगा- लूट, दुर्योधन-दुशासन, मीर जाफर नहीं चाहते: ममता बनर्जी

मिदनापुर: पूर्वी मिदनापुर में जनसभा को संबोधित करती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,'' बीजेपी को अलविदा, हम नहीं चाहते बीजेपी को। हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते। हम दंगा, लूट, दुर्य…

हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते, हम दंगा- लूट, दुर्योधन-दुशासन, मीर जाफर नहीं चाहते: ममता बनर्जी
हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते, हम दंगा- लूट, दुर्योधन-दुशासन, मीर जाफर नहीं चाहते: ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

मिदनापुर: पूर्वी मिदनापुर में जनसभा को संबोधित करती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने कहा,'' बीजेपी को अलविदा, हम नहीं चाहते बीजेपी को। हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते। हम दंगा, लूट, दुर्योधन, दुशासन, मीर जाफर नहीं चाहते|




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान 'बीजेपी को हम केंद्र से भी हटा देंगे' पर BJP नेता शुवेंदु अधिकारी  ने कहा,''ममता बनर्जी ने 2019 में भी यही बात बोली थी। उनकी सारी बाते झूठी साबित हुईं। 2019 में हाफ हुआ इस बार साफ होगा|




सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आपको कोविड के खिलाफ पीएम मोदी की वैक्सीन लेनी ही होगी। वह चयनित प्रधानमंत्री हैं। उनके (प्रधानमंत्री) खिलाफ बोलने का अर्थ है लोकतंत्र के खिलाफ बोलना, भारत माता के खिलाफ बोलना। पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास वैक्सीन हैं नहीं, ऐसे में आपको पीएम मोदी की वैक्सीन ही लेनी होगी।




बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी| 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे| पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी| दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे| तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे|




10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी|पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे| इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी| नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।