मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल में हमारी सरकार बन गई तो बम बनाने वालों को हम उल्टा कर देंगे': मिदनापुर में बोले राजनाथ सिंह

मिदनापुर : पश्चिम बंगाल के मिदनापुर एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,'पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बन गई तो कोई भी यहां बम नहीं बना पाएगा। बम बनाने की कोई जुर्रत करेगा…

बंगाल में हमारी सरकार बन गई तो बम बनाने वालों को हम उल्टा कर देंगे': मिदनापुर में बोले राजनाथ सिंह
बंगाल में हमारी सरकार बन गई तो बम बनाने वालों को हम उल्टा कर देंगे': मिदनापुर में बोले राजनाथ सिंह | फ़ोटो: TVL News

मिदनापुर : पश्चिम बंगाल के मिदनापुर एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,'पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बन गई तो कोई भी यहां बम नहीं बना पाएगा। बम बनाने की कोई जुर्रत करेगा, हम उसको उल्टा कर देंगे। ममता बनर्जी क्या हो रहा है बंगाल में? बम बन रहे हैं। आम जनता के ऊपर बम फेंके जा रहे हैं। तमाशा बना दिया|




सबंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''बंगाल में जनता के लिए जो पैसा आता है उसका 15%-25% भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि आपके मंत्रियों और आपकी सरकार पर हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं|




राजनाथ सिंह ने कहा कि,'जिस दिन भाजपा की सरकार बन जाएगी यहां कटमनी, तोलाबाजी और गुंडागर्दी बंद हो जाएगी। केवल सड़क बनाने के लिए मोदी जी ने 25,000 करोड़ रुपये दिए। वह पैसा कहां है और कितनी सड़कें बनीं? पश्चिम बंगाल तेजी से पीछे जा रहा है। इसके लिए ममता दीदी जिम्मेदार हैं| हम लोगों ने हर किसान के खाते में 6000 रुपया भेजा। ममता दीदी ने ये पैसे देने के लिए हमें यहां के किसानों की लिस्ट नहीं दी। अगर यहां भाजपा की सरकार बनी तो आपका 6000 रुपया पहले का और आगे का पूरा आपके खाते में जाएगा|




राजनाथ सिंह ने कहा कि,'ममता दीदी को चोट लगी केवल सहानुभूति अर्जित करने के लिए आरोप लगा दिया कि भाजपा के लोगों ने हमला किया है। जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि किसी ने उन्हें मारा नहीं है बल्कि सुरक्षा में कमी के कारण स्वयं ही उनका फ्रैक्चर हुआ है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।