नंदीग्राम: नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेन्दु अधिकारी ने कहा,'बंगाल में 2 करोड़ से भी ज्यादा लोग बेरोज़गार हैं। लोग देश के विकास के साथ जुड़ना चाहते हैं। एक हाथ में केंद्र में मोदी सरकार का लड्डू और दूसरे हाथ में राज्य में भाजपा सरकार का लड्डू, दोनों मिलाकर सोनार बांग्ला बनेगा|
सुवेन्दु अधिकारी ने कहा,''वह( ममता बनर्जी) हार जाएगी, 200% विश्वास है कि भाजपा जीत जाएगी। 10 साल तक, ममता बनर्जी सीएए-एनआरसी के खिलाफ 'घुसपैठिए'' का समर्थन करके तुष्टीकरण की राजनीति करती रही। उसे अपनी पार्टी द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्य का रिपोर्ट कार्ड ले जाना चाहिए|
बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी| 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे| पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी| दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे| तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे|
10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी|पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे| इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी| नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे|