लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज पुलिस ने हनीट्रैप चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 महिलाओं समेत 5 लोगों गिरफ्तार कर लिया है| गिरोह में शामिल महिलाएं एकांत जगह पर व्यक्तियों को बुलाकर गन्दी और अश्लील बातें कर व्यक्तियों के कपड़े उतरवा लेती थी| इसके बाद व्यक्ति का अश्लील वीडियो बना कर फिर उसे ब्लैकमेल करने लगते थे। व्यक्तियों के बनाये गये अश्लील वीडियो के माध्यम से कई बार पैसे वसूलते थे।
लखनऊ पुलिस ने बताया कि,''कोतवाली हजरतगंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम ( डीसीपी मध्य) को एक व्यक्ति ने आकर सूचना दी कि “कुछ लोग मुझे बहुत दिनो से हनी ट्रैप के जरिए ब्लैक???ेल कर जबरदस्ती पैसे वसूल रहे हैं, जिससे मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है , यदि मुझे इस विषम परिस्थिति से नहीं निकाला गया तो निश्चित रुप से मेरे जीवन का अन्त हो सकता है, इस गिरोह में तीन पुलिसवाले भी शामिल है।
यही गिरोह आज भी पैसे लेने के लिए स्कूटर इन्डिया चौराहे पर मुझे बार बार बुला रहा है| इस सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देशन में हजरतगंज और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम बनाकर सूचनाकर्ता को साथ लेकर स्कूटर इन्डिया चौराहा पहुंचे जहां पर कानपुर रोड पर सड़क के किनारे पूर्व से ही गाड़ी मे मौजूद 3 पुरुष व 2 महिलाओं को देखकर बताया कि यही वो लोग हैं जो मुझे बार बार ब्लैकमेल करके पैसे वसूल रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि,''पुलिस का नाम आने और ब्लैकमेलिंग की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल संयुक्त टीमम गठित कर सूचनाकर्ता के साथ मौके पर भेजा गया, टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तो पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करते पाये गये इसमें कोई भी पुलिसकर्मी नहीं थे|
पंकज गुप्ता (उम्र लगभग 42 वर्ष) पुत्र स्व0 राम कृष्ण गुप्ता निवासी 554/142 छोटा बराहा आलमबाग लखनऊ, अतुल सक्सेना (उम्र 32 वर्ष) पुत्र रुप किशोर निवासी 551क/388 ओम नगर थाना आलमबाग लखनऊ, अजीजुल हसन सिद्दीकी (उम्र करीब 37 वर्ष) पुत्र मकसूदुल हसन निवासी 652/3-1 देवपुर पारा थाना पारा लखनऊ और पहली महिला (उम्र करीब 36 वर्ष) व दूसरी महिला (उम्र करीब 40 वर्ष) जिसमें तीन लोग (पुरूप) पुलिस की वर्दी पहने थे बाकी दो (महिलाएं) सादे कपड़ों में मौजूद थे| सभी लोगों नियमानुसार गिरफ्तार कर, हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि,''पूछतांछ से यह भी पता चला है कि उक्त गिरोह द्वारा अनेक लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाया गया है। इनके द्वारा किये गये कृत्यों के आधार पर थाना हजरतगंज पर नियमानुसार मु0अ0स0-169/21 धारा 419/420/170/171/384/411/34 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस ने बताया कि,''यह गिरोह अत्यधिक पेशेवर तरीके से सोशल मीडिया साइट्स एवं अपने आस पास के लोगो को चिन्हित कर टेलीफोन से मीठी मीठी बातें कर अपने जाल में फंसा कर, पूर्व निर्धारित स्थान पर बुलाता है। जैसे ही कोई भी व्यक्ति उस स्थान पर पहुंचता है इस गिरोह में शामिल दोनो महिलाएं आने वाले व्यक्ति से अश्लील बातें कर उसके कपड़े उतरवा लेती है, जैसे ही व्यक्ति कपड़े उतारता है ठीक उसी समय पूर्व निर्धारित तरीके से तीन लोग पुलिस की वर्दी में आ जाते हैं कपड़े उतारे हुए व्यक्ति का वीडियो बना कर फिर उसे ब्लैकमेल करने लगते हैं। इस गिरोह द्वारा बनाये गये वीडियो के माध्यम से कई बार पैसे वसूलते हैं। मना करने पर वीडियो वायरल करने व मुकदमा लिखवाने की धमकी देते हैं।