मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाल के नौजवानों के लिए, किसानों-उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से करेंगे काम: PM मोदी

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मिथुन चक्रवर्ती आज भाजपा में श…

बंगाल के नौजवानों के लिए, किसानों-उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से करेंगे काम: PM मोदी
बंगाल के नौजवानों के लिए, किसानों-उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से करेंगे काम: PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मिथुन चक्रवर्ती आज भाजपा में शामिल हुए हैं। बीजेपी में शामिल होते हुए उन्होंने कड़े तेवर दिखाए| मिथुन चक्रवर्ती ने मंच से कहा, "मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे| मिथुन ने कहा, "मेरा नया डायलॉग है... मैं जोल डोरा (पनिहल) सांप नहीं हूं. मैं प्योर कोबरा हूं| मैं डसता हूं तो आप फोटोग्राफ यानी तस्वीर बन जाओगे|




कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,कमल के फूल में बंगाल की मिट्टी की खुशबू है इसलिए ही कहा जा रहा है - लोकसभा में TMC Half और इस बार पूरी साफ| लोकसभा चुनाव में आपने- चुप-चाप कॉमल छाप से कमाल किया। आपके एक वोट की ताकत आपने कश्मीर से लेकर अयोध्या तक देखी है। इस बार आपको जोर से छाप, टीएमसी साफ के इरादे से आगे बढ़ना |



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,टोलाबाजी, सिंडीकेट, कमीशन कट, आपने इतने घोटाले किये हैं कि अपने आप में Corruption Olympics का खेल आयोजित हो जाए! आपने लोगो की मेहनत की कमाई से, लोगों की ज़िन्दगियों से खेला है। आपने चाय बागानों को ताला लगा दिया, राज्य को क़र्ज़ में डुबो दिया|यहां भर्ती परीक्षाओं में, किस तरह का खेल होता है, छोटी-छोटी लिस्ट रिलीज होती है, लिस्ट रिलीज करने से पहले किस घर में जाकर मंजूरी ली जाती है, कौन से खास लोगों का चयन होता है, ये किसी से छिपा नहीं है। अब ये नहीं चलेगा, अब ये खेल नहीं चलेगा|




उन्होंने कहा,''मैं विश्वास दिलाने आया हूं कि आपके लिए, यहां के नौजवानों के लिए, किसानों, उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से काम करेंगे। हम मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखेंगे।हम पल-पल आपके लिए जिएंगे। हम पल-पल आपके सपनों के लिए जिएंगे। ये विश्वास दिलाने मैं आया हूं।हम सिर्फ चुनाव में नहीं, हम हर पल आपका दिल जीतते रहेंगे- अपने काम के द्वारा, सेवा के द्वारा, समर्पण के द्वारा, परिश्रम के द्वारा।जहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास शासन का मंत्र होगा। जहां उन्नयन सबका होगा, तुष्टिकरण किसी का नहीं। जहां घुसपैठ और घुसपैठियों को रोका जाएगा।,यहां जो भाजपा की सरकार बनेगी, उसकी नीति, उसके निर्णयों में बंगाल के लोगों का हित सर्वोपरि होगा।



उन्होंने कहा,'' यहां जो भाजपा की सरकार बनेगी, आशोल पोरिबोरतोन का मंत्र उसकी प्रेरणा होगा, उसके परिश्रम का आधार होगा| आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां युवाओं को शिक्षा और रोज़गार के पर्याप्त अवसर मिलें। आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां लोगों को पलायन करने पर मजबूर न होना पड़े| 



आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां व्यापार और कारोबार फले-फूलें, जहां ज्यादा से ज्यादा निवेश आए। आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां 21वीं सदी का आधुनिक Infrastructure हो| आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां गरीब से गरीब को भी आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां हर क्षेत्र, हर वर्ग की विकास में बराबर की भागीदारी होगी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।