मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कुछ लोगों को तो लगता होगा कि आज 2 मई आ गई है: कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोलकाता: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''राजनीतिक जीवन में मुझे सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है लेकिन इतने लंबे कार्…

कुछ लोगों को तो लगता होगा कि आज 2 मई आ गई है: कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कुछ लोगों को तो लगता होगा कि आज 2 मई आ गई है: कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''राजनीतिक जीवन में मुझे सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में इतने विशाल जनसमूह के आर्शीवाद का दृश्य मुझे आज देखने को मिला है|उन्होंने कहा,''इस ग्राउंड(ब्रिगेड परेड ग्राउंड) ने अनेक देशभक्तों को देखा है लेकिन ये ग्राउंड बंगाल के विकास में रोड़ा अटकाने वालों का भी गवाह रहा है, बंगाल की भूमि को 24 घंटे बंद और हड़ताल में झोंक देने वालों की नीतियां और साजिश भी इस ग्राउंड ने देखी हैं|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,बंगाल ने परिवर्तन के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था। लेकिन दीदी ने ये भरोसा तोड़ दिया। इन लोगों ने बंगाल का विश्वास तोड़ा। इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया। यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया लेकिन ये लोग बंगाल की उम्मीद कभी नहीं तोड़ पाए|इस बार के विधानसभा चुनाव में एक तरफ TMC है, लेफ्ट-कांग्रेस है, उनका बंगाल विरोधी रवैया है, और दूसरी तरफ खुद बंगाल की जनता कमर कसकर खड़ी हो गई है|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''आज ब्रिगेड ग्राउंड में आप लोगों की हुंकार सुनने के बाद अब किसी को कोई संदेह नहीं रह जाएगा। शायद कुछ लोगों को तो लगता होगा कि आज 2 मई आ गई है। भारत माता के आशीर्वाद से सोनार बांग्ला का संकल्प जरूर सिद्ध होकर रहेगा| उन्होंने कहा,''अगले 5 सालों का विकास बंगाल के आने वाले 25 सालों के विकास का आधार बनेगा। 25 साल बाद देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तो बंगाल फिर से पूरे देश को एक बार फिर आगे ले जाने वाला बंगाल बन जाएगा|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''बंगाल में Port से लेकर Export तक, Tea से लेकर Tourism तक, माछ से लेकर भात तक, पश्चिम बंगाल की माटी और समंदर में सबकुछ है जो जीवन को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है| कोलकाता तो सिटी ऑफ जॉय है। कोलकाता के पास समृद्ध अतीत की विरासत भी है और भविष्य की संभावनाएं भी हैं। ऐसा कोई कारण नहीं है कि कोलकाता के कल्चर को सुरक्षित रखते हुए इसे City of Future ना बनाया जा सके|



|उन्होंने कहा,''आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनकी कमीशनबाजी की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट से जुड़े कई काम तक रुके हुए हैं। ऐसे रुके हर काम को भाजपा सरकार में तेज गति दी जाएगी। यहां के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को भाजपा सरकार में नई ऊर्जा मिलेगी| पश्चिम बंगाल में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विस्तार को भी बल दिया जाएगा। इंजीनियरिंग, डॉक्टर, टेक्नॉलॉजी, ऐसे विषयों की पढ़ाई, बांग्ला भाषा में भी हो, इस पर भी जोर दिया जाएगा|




|उन्होंने कहा,''हमारा लक्ष्य सिर्फ पश्चिम बंगाल में सत्ता का परिवर्तन करना ही नहीं है। हम बंगाल की राजनीति को विकास केंद्रित करना चाहते हैं। इसलिए हम आशोल पोरिबोरतोन की बात कर रहे हैं| आज़ादी के नारे पर कांग्रेस सत्ता में आई थी, आज़ादी के बाद कुछ समय काम हुआ लेकिन फिर बंगाल पर वोटबैंक की राजनीति हावी होती चली गई। इस राजनीति को वामपंथियों ने और बढ़ाया और नारा दिया-  "कांग्रेसेर कालो हाथ, भेंगे दाओ, गुड़िये दाओ!"| ऐसे ही नारों के दम पर वामपंथी सत्ता में आए, लगभग 3 दशक तक सत्ता संभाली। आज उस काले हाथ का क्या हुआ? जिस हाथ को वामपंथी तब काला समझते थे, वो आज सफेद कैसे हो गया? जिस हाथ को तोड़ने की बात करते थे, आज उसी का आशीर्वाद लेकर वो चल रहे हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।