नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| 23 अक्टूबर की सुबह यानी शुक्रवार तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 77 लाख 60 हज़ार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 54,366 नए मामले आए, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 77,61,312 हो गई है|देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 690 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,17,306 हो गई है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''पिछले 24 घंटों में COVID19 के 54,366 नए मामले सामने आए, कुल मामले 77,61,312 हो गए। 690 नई मौतों के बाद कुल मौतें 1,17,306 हो गईं। पिछले 24 घंटे में 20,303 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 6,95,509 हो गए। 73,979 नए डिस्चार्ज के साथ ठीक हुए मामले 69,48,497 हो गए|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,'कल(22 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,01,13,085 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 14,42,722 सैंपल कल टेस्ट किए गए|