मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश में सबसे अच्छी उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। देश में कुल कृषि भूमि का 11% हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। देश के कुल खाद्यान्न का 20% उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है|
मुख्यमंत्री ने कहा,'उत्तर प्रदेश 'फूड प्रोसेसिंग' का हब बन सकता है| उन्होंने कहा,''प्रचुर जल संसाधन हमारे पास है, दुनिया की सबसे अच्छी उर्वरा भूमि हमारे पास है| डेयरी सेक्टर में अनंत संभावनाएं उत्तर प्रदेश के पास है|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'दुनिया के 75% ट्रेड, 85% GDP और 90% पेटेंट पर जिन देशों का अधिकार है, उन देशों का भारत को नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है|