मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आपके बुरे दिन जल्द ही आने वाले हैं , मैं श्राप देती हूं: सदन में बीजेपी सांसदों पर भड़कीं जया बच्चन

नई दिल्‍ली : सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन सोमवार को सदन में भड़क गई| जया बच्चन का इतना गुस्सा हुईं कि उन्होंने सरकार को श्राप तक दे डाला| जया बच्चन ने कहा देखिए आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले है…

आपके बुरे दिन जल्द ही आने वाले हैं , मैं श्राप देती हूं: सदन में बीजेपी सांसदों पर भड़कीं जया बच्चन
आपके बुरे दिन जल्द ही आने वाले हैं , मैं श्राप देती हूं: सदन में बीजेपी सांसदों पर भड़कीं जया बच्चन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन सोमवार को सदन में भड़क गई| जया बच्चन का इतना गुस्सा हुईं कि उन्होंने सरकार को श्राप तक दे डाला| जया बच्चन ने कहा देखिए आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं, मैं श्राप देती हूं| उन्होंने आगे कहा कि हमें बोलने ही मत दीजिए, हमारा यहीं गला घोट दीजिए आप लोग हमारा| समाजवादी पार्टी से राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन सोमवार को नारकोटिक्‍स ड्रग्‍स बिल पर चर्चा के दौरान सत्‍ताधारी दल के एक सदस्‍य की टिप्‍पणी से खफा नजर आईं|  उन्‍होंने 'चेयर' पर भी विपक्ष की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया|



दरअसल हुआ यूं कि राज्यसभा में सोमवार को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा हो रही थी| इस दौरान जया बच्चन को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया| इस दौरान जया बच्चन ने उस वक्त चेयर पर बैठे भुवनेश्वर कालिता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको धन्यवाद नहीं देना चाहती क्योंकि समझ नहीं आता कि जब आप इस तरफ वेल में आकर चिल्लाते थे उस वक्त को याद करूं या आज जब आप इस कुर्सी पर बैठे हैं इस वक्त को याद करूं?



जया बच्चन ने चेयर पर बैठे भुवनेश्वर कालिता से कहा कि हमें न्याय चाहिए| 12 (निलंबित) सांसद बाहर बैठे हैं| सरकार से हम उम्मीद नहीं कर सकते हैं, लेकिन आप से कर सकते हैं| आप उनके लिए क्या कर रहे हैं? इतने महत्वपूर्ण मुद्दे हैं लेकिन हम एक बिल के संशोधन पर चर्चा कर रहे रहे हैं| 



जया बच्चन की बात का विरोध करते हुए बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप चेयर का अपमान नहीं कर सकतीं| इसके बाद चेयर ने दोबारा जया बच्चन से कहा कि माननीय सदस्य आप अपनी बात रखें जिसपर जया बच्चन ने कहा कि शुक्रिया आपने मुझे माननीय कहा, लेकिन अगर आप मुझे माननीय समझते तो मेरी बात ध्यान से सुनें|



उन्होंने कहा कि सदन के 12 सदस्य जो बाहर बैठे हैं उनके लिए आप क्या कर रहे हैं? इस बीच सत्‍ताधारी दल के किसी सांसद ने टिप्पणी कर दी...इससे जया बच्चन बेहद नाराज हो गईं| जया बच्चन ने कहा कि,' सरकार का रवैया ऐसे ही चलता रहा तो देखिए आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं| जया बच्चन को फिर रोका गया तो वो और भड़क गईं और सरकार को श्राप दे डाला





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।