मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार ने कंप्यूटर बाबा की अवैध संपत्ति पर चलाया बुलडोजर, 6 लोग लिए गए हिरासत में

इंदौर:शिवराज सिंह चौहान सरकार ने रविवार को कंप्यूटर बाबा का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामदेव दास त्यागी उर्फ़ कंप्यूटर बाब…

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार ने कंप्यूटर बाबा की अवैध संपत्ति पर चलाया बुलडोजर, 6 लोग लिए गए हिरासत में
मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार ने कंप्यूटर बाबा की अवैध संपत्ति पर चलाया बुलडोजर, 6 लोग लिए गए हिरासत में | फ़ोटो: TVL News

इंदौर:शिवराज सिंह चौहान सरकार ने रविवार को कंप्यूटर बाबा का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामदेव दास त्यागी उर्फ़ कंप्यूटर बाबा  की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया| यह कार्रवाई इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह के निर्देश पर हुई है।




जिला प्रशासन ने इंदौर में आज कंप्यूटर बाबा की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) ने बताया, "इस प्रक्रिया को रोकने की कोशिश कर रहे 6 लोगों को हमने हिरासत में ले लिया है।"



वहीं, प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत कंप्यूटर बाबा को पुलिस ने हिरासत में लिया है और सेंट्रल जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है|बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है| बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है|




 कंप्यूटर बाबा का कहना है कि, प्रशासन ने बिना नोटिस दिए ही आश्रम को ध्वस्त किया है जो सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि, भाजपा सरकार आने के बाद साधु महात्माओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इसकी निंदा की है।



इंदौर के ADM ने कहा,''आज जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 एकड़ भूमि पर बने ढांचे को हटा दिया। 315 बोर की एक राइफल और एक एयर गन मिली है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इन्होंने 42-46 एकड़ भूमि पर कब्जा किया हुआ था, जो 80 करोड़ की है और प्रशासन द्वारा मुक्त करा ली गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।