इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। इंदौर के लसूडिय़ा क्षेत्र पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ कई महीनों तक बलात्कार किया| शिकायत के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है|
आरोप है कि, पिता कई महीनों से बेटी को धमकाकर हवस का शिकार बना रहा था। इसके बाद, 13 साल की एक लडक़ी को उसकी मां थाने लेकर आई और पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई।
महिला के मुताबिक, वह दिन में झाडू-पोंछा करने जाती है, जबकि रात में नगर निगम की कचरा साफ करने वाली टीम के साथ काम पर जाती है। सोमवार रात को महिला को उसकी बेटी ने पिता की वहशी हरकत की जानकारी दी तो, महिला ने बेटी से पूछताछ की। इस पर बेटी कहने लगी कि पिता ने ऐसा उसके साथ कई बार किया।
इस संबंध में सब इंस्पेक्टर कृष्णा राठौर ने बताया,''हमारे पास एक महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ हुए बलात्कार की शिकायत लेकर आई थी। बलात्कार करने वाला बेटी का पिता ही है। हमने बलात्कार की धारा में मामला दर्ज़ किया है। हमने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है|