मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: आपसी-झगड़े को लेकर में लिव इन पार्टनर ने की युवती हत्या, पुलिस ने कहा- विस्तृत जांच के बाद चलेगा वास्तविक कारण का पता

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी| युवक-युवती पिछले कुछ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे| गुरुवार रात किसी ब…

मध्य प्रदेश: आपसी-झगड़े को लेकर में लिव इन पार्टनर ने की युवती हत्या, पुलिस ने कहा- विस्तृत जांच के बाद चलेगा वास्तविक कारण का पता
मध्य प्रदेश: आपसी-झगड़े को लेकर में लिव इन पार्टनर ने की युवती हत्या, पुलिस ने कहा- विस्तृत जांच के बाद चलेगा वास्तविक कारण का पता | फ़ोटो: TVL News

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी| युवक-युवती पिछले कुछ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे| गुरुवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था| विवाद को लेकर युवक ने  युवती की हत्या कर दी| 



इंदौर के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया,''एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पता चला है कि युवती के लिव इन पार्टनर ने हत्या की है,  शुरुआती जानकारी में आपसी-झगड़े का पता चला है। विस्तृत जांच के बाद वास्तविक कारण का पता चलेगा|



बता दें कि युवक और युवती दोनों ही प्राइवेट जॉब करते थे, दोनों का घर इंदौर में ही है| बताया जा रहा है मूल रूप से युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी।  वह लिव इन रिलेशनशिप में अभिषेक नामक युवक के साथ रह रही थी।



पुलिस ने परिवार वालों को बुलाया है मामले की पूछताछ की जा रही है| लेकिन शहर के अन्नपूर्णा क्षेत्र के जीवन बसेरा अपार्टमेंट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे| फिलहाल में किन कारणों से अपने घर से अलग रहकर लिव-इन में रह रहे थे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है|



आरोपी युवक अभिषेक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके और  22 वर्षीय मारिया के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे, लेकिन आज किसी बात पर झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया और उसने बहुत ज्यादा ताकत लगाकर मारिया का गला दबा दिया|अभिषेक को गला दबाने के बाद यह समझ नहीं आया कि युवती की मौत हो गई है या वह जिंदा है| जब उसने मरिया को उठाने की कोशिश की तो वह मर चुकी थी|इसके बाद खुद उसने थाने में जाकर इस घटना की जानकारी दी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।