मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश: SGSITS कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़/अश्लील हरकत

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के SGSITS (Shri Govindram Seksaria Institute of Technology and Science) कॉलेज की छात्रा ने अपने ही कॉलेज के प्रोफेसर आरएस गामद पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में…

मध्य प्रदेश: SGSITS कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़/अश्लील हरकत
मध्य प्रदेश: SGSITS कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़/अश्लील हरकत | फ़ोटो: TVL News

इंदौर:  मध्य प्रदेश के इंदौर के SGSITS (Shri Govindram Seksaria Institute of Technology and Science) कॉलेज की छात्रा ने अपने ही कॉलेज के प्रोफेसर आरएस गामद पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित SGSITS (श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान) कॉलेज का है।



आरोपी प्रोफेसर गामद कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स डिपार्टमेंट में पदस्थ है। प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज की एक छात्रा ने बुधवार को छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। छात्रा के मुताबिक, जब वह तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज की एक क्लास में बैठी हुई थी तभी प्रोफेसर गामद उसके पास आए और तबीयत पूछने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की।


 

प्रोफेसर के अश्लील हरकत से छात्रा घबरा गई और किसी तरह प्रोफेसर के चंगुल से भागकर अपने घर पहुं??ी। घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिजन को बताया जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर तुकोगंज थाने पहुंचे और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर आरएस गामद को गिरफ्तार कर लिया है।



तुकोगंज थाना के SI राज लल्लन मिश्रा ने कहा,'SGSITS कॉलेज की छात्रा के साथ प्रोफेसर आरएस गामद ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। छात्रा ने अपने परिजनों के साथ प्रोफेसर के खिलाफ FIR करवाई, जिसके बाद प्रोफेसर को गिरफ़्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 6 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।