मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामला: मुख्य आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी की भूमिका की भी जांच...

इंदौर: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने 19 अक्टूबर 2022 को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार किया। इंदौर पुलिस ने कहा,'' टीव…

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामला: मुख्य आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी की भूमिका की भी जांच...
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामला: मुख्य आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी की भूमिका की भी जांच... | फ़ोटो: TVL News

इंदौर:  एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने 19 अक्टूबर 2022 को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार किया। इंदौर पुलिस ने कहा,'' टीवी एक्ट्रेस वियाशाली टक्कर की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी राहुल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है| मामले में आरोपी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज़ किया गया है।


इंदौर पुलिस ने कहा,''पुलिस को इस बारे में पता चलने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था। टीमों का गठन किया गया और लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए। राहुल नाम के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है


एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा,'इंदौर पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया था। आज शाम मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को पकड़ लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। राहुल की पत्नी की भूमिका के बारे में पुलिस जांच कर रही है|


आपको बता दें कि, 15/16 अक्टूबर की रात वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी में रहने वाली वैशाली ठक्कर ने प्रेमी राहुल नवलानी की प्रताड़ना से आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था| 


ACP मोतिउर रहमान ने 16 अक्टूबर 2022 को कहा था,'हमें तेजाजी नगर पीएस में सूचना मिली कि टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर ने कल देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरामद सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह तनाव में थी, पूर्व प्रेमी द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। 



एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले पर इंदौर के ACP मोतिउर रहमान ने 17 अक्टूबर 2022 को कहा था,''  मामले में अभियुक्त राहुल और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज़ किया गया है। वैशाली की दूसरी जगह शादी होने वाली थी पर राहुल उसकी शादी नहीं होने दे रहा था और परेशान कर रहा था इसलिए वैशाली ने ये कदम उठाया|



17 अक्टूबर 2022 को वैशाली की मां ने कहा था,'सभी जानते हैं कि वैशाली ने आत्महत्या क्यों की, उसे न्याय मिलना चाहिए। उसने राहुल नाम के एक शख्स का जिक्र किया, उसकी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उसने हमें पहले नहीं बताया, उसने हमें इसके बारे में कुछ दिन पहले बताया था। उसके बाद उनके घर पर बातचीत हुई|


प्रेमी की प्रताड़ना से आकर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर दी जान

बता दें कि,अभिनेत्री वैशाली ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से करियर की शुरुआत की थीं।  इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। इसके बाद मशहूर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में वैशाली ने लीड स्टार सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि भारद्वाज का रोल प्ले किया था इसके अलावा  वह 'ये वादा रहा', 'ये है आशिकी', 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर', 'लाल इश्क और विष' और 'अमृत' में नजर आईं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।