ग्वालियर: मध्य प्रदेश चुनाव 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिमानी से टिकट दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं... पार्टी को लगता है कि मुझे विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए तो पार्टी का आदेश मानेंगे। हम कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो आदेश देगी वह हम करेंगे|
ग्वालियर में तोमर ने कहा,'भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अगर निर्णय किया है कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे, तो सब लड़ रहे हैं इसमें कांग्रेस को आपत्ति क्यों है... प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस भयभीत है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है|
'आश्चर्यचकित ': इंदौर-1 से टिकट दिए जाने पर विजयवर्गीय
इंदौर-1 से चुनावी मैदान में उतारे जाने पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मैंने कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने परसों मुझे कुछ दिशा-निर्देश दिए। मैं असमंजस में था और घोषणा होने के बाद मैं आश्चर्यचकित रह गया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे चुनावी राजनीति में भाग लेने का अवसर मिला और मैं पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा।"
भाजपा ने सोमवार (25 सितंबर 2023 ) को आगामी मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम हैं । इससे पहले ,भाजपा ने पहली लिस्ट में भी 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी|
आत्मविश्वास की कमी के संकटकाल से जूझ रही है भाजपा : कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा, "दूसरी लिस्ट पर एक ही बात फिट है- नाम बड़े और दर्शन छोटे। भाजपा ने मप्र में अपने सांसदों को विधानसभा की टिकट देकर साबित कर दिया है कि भाजपा न तो 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत रही है, न 2024 के लोकसभा चुनाव में। इसका सीधा अर्थ ये हुआ कि वो ये मान चुकी है कि एक पार्टी के रूप में तो वो इतना बदनाम हो चुकी है कि चुनाव नहीं जीत रही है, तो फिर क्यों न तथाकथित बड़े नामों पर ही दांव लगाकर देखा जाए। अपने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहनेवाली भाजपा को जब आज ये दिन देखने पड़ रहे हैं कि उसको लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं, तो फिर वोट देने वाले कहाँ से मिलेंगे।
कमलनाथ ने कहा, "भाजपा आत्मविश्वास की कमी के संकटकाल से जूझ रही है। अबकी बार भाजपा अपने सबसे बड़े गढ़ में, सबसे बड़ी हार देखेगी। कांग्रेस भाजपा से दोगुनी सीट जीतने जा रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल हार की ओर बढ़ रही है।
मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच:- 'हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम'
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच:- 'हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम'
रजेवाला ने कहा, "18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले श्रीमान अमित शाह और कल मोदी जी ने शिवराज जी के नाम और काम से किनारा कर लिया ।
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "ये बात शिवराजसिंह जी को मन ही मन बहुत सालती थी। दूसरी ओर सिंधिया जी भी अपनी लोकसभा की हार तथा अपने क्षेत्र में लगातार स्थानीय निकायों की हार से भी हताश थे।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, " बस दोनों नेताओं ने सोचा अपने सभी प्रतिद्वंदियों को ठिकाने लगाने का मन बनाया । केंद्रीय नेतृत्त्व को शिवराज और महाराज ने बताया कि मध्यप्रदेश में जीर्णशीर्ण हो चुकी सत्ता की डूबती नाव की पतवार को अब नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गनसिंह कुलस्ते ,कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह की ज़रूरत है।
मगर असल में शिवराज और महाराज की मंशा ,"हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम" की है, ये साफ़ है। इस बात को कैलाश विजयवर्गीय ने एक इंटरव्यू में कहा भी कि हमको टिकिट देकर केंद्रीय नेतृत्त्व ने चौंका दिया ।
महाराज (सिंधिया) और शिवराज कह रहे हैं, -"न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी''
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "इन टिकिटों की घोषणा के बाद महाराज (सिंधिया) और शिवराज कह रहे हैं, -"न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी।" अर्थात हमारी सत्ता तो जा ही रही है, मगर हमारे साथ साथ इन नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।
सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस का भय भाजपा को कैसे सताता है, ये साफ़ है!श्री खड़गे, श्री राहुल गाँधी, कमलनाथ जी के व्यक्तित्व का ख़ौफ़ देखिए, मध्यप्रदेश की बहादुर जनता का आक्रोश देखिये एक मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसद, एक राष्ट्रीय महासचिव, मगर फिर भी सत्ता नहीं बच पाएगी! ......बढ़ाइए हाथ, पहले मध्यप्रदेश, फिर पूरा देश, आ रही है कांग्रेस !
सुरजेवाला ने ट्वीट किया कहा, "मध्य प्रदेश में भर्ती-परीक्षाओं का हाल बदहाल, भाजपा ने फेंका युवाओं पर बस "धोखे का जाल" !
गृह विभाग की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का युवाओं को 6 साल से इंतज़ार.. उम्र भी निकल गई, मगर रह गए बेरोजगार !
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने दो साल में 9 भर्ती परीक्षाएं ली, मगर बिना रिजल्ट सब बेकार !
साढ़े 18 साल से अनवरत घोटालों और भ्रष्टाचार से भाजपा ने किया, युवाओं की मेहनत और भविष्य का बंटाधार !
जब भी युवा मांगे भर्ती और नियुक्ति का न्याय, तो शिवराज सरकार देती है, वाटर कैनन की धार... पुलिस की लाठी और लातों की मार !
सुरजेवाला ने कहा, "अब नहीं सहेगा नौजवान, भाजपा के घोटाले और अत्याचार.. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के साथ, मध्य प्रदेश परिवर्तन और प्रगति को है तैयार ! आ रही है कांग्रेस ।'''