मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मुंबई के एफएबी शो 2025 में टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर के विकास को तेज़ करने की पहल Inbox

मुंबई (अनिल बेदाग): टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर में विकास को तेज़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के साथ मुंबई में च…

मुंबई के एफएबी शो 2025 में टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर के विकास को तेज़ करने की पहल Inbox
मुंबई के एफएबी शो 2025 में टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर के विकास को तेज़ करने की पहल Inbox | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग): टेक्सटाइल्स  और अपैरल सेक्टर में  विकास को तेज़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, क्लोदिंग  मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के साथ मुंबई  में चल रहे एफएबी शो 2025 के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव  साय की गरिमामयी उपस्थिति में एक रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप देने  हेतु एमओयु पर हस्ताक्षर किए।


यह  एमओयु  राज्य और राष्ट्रीय अपैरल  इंडस्ट्री  ऑर्गेनाइजेशन के बीच सहयोग  का एक नया अध्याय है, जो राज्य की निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन करने  और भारत में टेक्सटाइल्स  और अपैरल निर्माण के लिए एक प्रतिस्पर्धी केंद्र  के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की सोच को दर्शाता है।


इस  साझेदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री  श्री विष्णु देव साय ने कहा, “सीएमएआई और छत्तीसगढ़ मिलकर काम करेंगे,  जिससे हमारे राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग का कारोबार बहुत आगे  बढ़ेगा। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों  को बढ़ावा मिले। हमने रायपुर में 271 करोड़ रुपये लगाकर एक निफ्ट संस्थान  खोलने की मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग के  पूरे सिस्टम को बहुत फायदा होगा। राज्य में निफ्ट के होने और सी एम ए आई के  साथ मिलकर काम करने से हमें उम्मीद है कि हमारे पुराने पारंपरिक कपड़ों के  डिज़ाइन और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। 


 

सीएमएआई  के अध्यक्ष श्री संतोष कटारिया ने कहा* , “छत्तीसगढ़ में भारत के  टेक्सटाइल्स  और अपैरल  इकोसिस्टम में एक प्रमुख भागीदार बनने की अपार  संभावनाएं हैं। यह साझेदारी राज्य के उभरते टेक्सटाइल्स  हब्स में नए विकास  मार्गों और रोजगार के अवसरों को खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम  है।इस सहयोग के तहत, हमारा लक्ष्य इंडस्ट्री  सहभागिता, नीति समर्थन और  क्षमता निर्माण के लिए एक समर्पित मंच तैयार करना है, जिसकी शुरुआत  छत्तीसगढ़ में सी एम् ए आइ शाखा कार्यालय की स्थापना से की जाएगी। यह  स्थानीय हितधारकों और राष्ट्रीय अपैरल  निर्माताओं के बीच मजबूत समन्वय को  सक्षम बनाएगा। सीएमएआइ को एक ऐसे सरकार के साथ सहयोग करने पर गर्व है जो  प्रगतिशील और इंडस्ट्री -हितैषी नीतियों पर केंद्रित है।”


इस  अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल  थे – श्री अमिताभ जैन, मुख्य सचिव; श्री ⁠⁠रजत कुमार, इंडस्ट्री  सचिव;  श्री सुबोध कुमार सिंह, माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, छत्तीसगढ़  सरकार। वहीं, सी एम् ए आइ की ओर से उपस्थित विशिष्ट जनों में शामिल थे –  श्री संतोष कटारिया, अध्यक्ष; श्री अंकुर गाडिया, उपाध्यक्ष; और श्री नवीन  सैनी, मानद महासचिव एवं चेयरमैन, एफएबी  शो, सहित अन्य प्रबंध समिति के  सदस्य।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।