मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एआर रहमान के संगीत निर्देशन वाली फिल्म में काम करना हमेशा से ही एक सपना रहा : विक्की कौशल

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के संगीत निर्देशन वाली फिल्म में काम करना हमेशा से ही एक सपना रहा है।अकादमी पुरस्कार विजेता दिग्गज ए.आर. रहमान और पद्म अरिजीत सिंह…

एआर रहमान के संगीत निर्देशन वाली फिल्म में काम करना हमेशा से ही एक सपना रहा : विक्की कौशल
एआर रहमान के संगीत निर्देशन वाली फिल्म में काम करना हमेशा से ही एक सपना रहा : विक्की कौशल | फ़ोटो: TVL News


बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के संगीत निर्देशन वाली फिल्म में काम करना हमेशा से ही एक सपना रहा है।


अकादमी पुरस्कार विजेता दिग्गज ए.आर. रहमान और पद्म अरिजीत सिंह के पुनर्मिलन ने फिल्म छावा के लिये एक और उत्कृष्ट कृति, जाने तू दी है, जिसे गीतकार इरशाद कामिल ने लिखा है।


विक्की कौशल के लिए यह एक सपना सच होने जैसा था। जाने तू के बारे में बात करते हुए उन्होंने साझा किया, गीत और पात्रों का चित्रण प्रेम के पारंपरिक विचार से बहुत आगे निकल जाता है।


यह एक शाश्वत संबंध के बारे में है, एक ऐसा बंधन जो समय से परे है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस आध्यात्मिक रिश्ते की गहराई का अनुभव करेंगे।


तीन उस्तादों ए.आर. रहमान सर, पद्मश्री पुरस्कार विजेता अरिजीत सर और इरशाद कामिल सर ,यही वह चीज है जो इस संगीत को वाकई खास बनाती है।


रहमान सर के संगीत वाली फिल्म में काम करना हमेशा से मेरा सपना रहा है, इसलिए इसे संभव बनाने के लिए दिनेश विजान सर को धन्यवाद। इस महाकाव्य गाथा छावा में हमें साथ लाने के लिए हमारे निर्देशक लक्ष्मण उटेकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।


रश्मिका मंदाना ने कहा,मैं छावा के लिये वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं। और, जैसा कि विक्की ने बताया, महारानी येसुबाई और महाराज संभाजी के बीच का रिश्ता सिर्फ प्यार का चित्रण नहीं है; यह एक आध्यात्मिक बंधन है जो मानवीय समझ से परे है।


यह मुख्य कारणों में से एक था कि मैं इस फिल्म का हिस्सा क्यों बनना चाहती थी। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।