मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भूल भुलैया 3 का दूसरा गाना "जाना समझो ना" रिलीज हो गया है, जिसमें तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की खूबसूरत आवाज सुनने मिल रही है।

"भूल भुलैया 3" साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है और इस दिवाली हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। "भूल भुलैया 3" के ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसने हॉरर-कॉमेडी के लिए बेहतरीन माहौल…

भूल भुलैया 3 का दूसरा गाना "जाना समझो ना" रिलीज हो गया है, जिसमें तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की खूबसूरत आवाज सुनने मिल रही है।
भूल भुलैया 3 का दूसरा गाना "जाना समझो ना" रिलीज हो गया है, जिसमें तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की खूबसूरत आवाज सुनने मिल रही है। | फ़ोटो: TVL News

"भूल भुलैया 3" साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है और इस दिवाली हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। "भूल भुलैया 3" के ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसने हॉरर-कॉमेडी के लिए बेहतरीन माहौल बना दिया है। टाइटल ट्रैक ग्लोबल हिट हो गया, जिसमें इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार पिटबुल, जो मिस्टर वर्ल्डवाइड के नाम से जाने जाते हैं, ने दिलजीत दोसांझ और कार्तिक आर्यन के साथ स्पूकी स्लाइड किया है, और अब पूरा देश इस गाने की धुन पर झूम रहा है। फिल्म का दूसरा गाना "जाना समझो ना" रिलीज हो गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की नई और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिल रही है।  गाने में तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की खूबसूरत आवाज़ है।


"भूल भुलैया 3" का रोमांटिक ट्रैक कार्तिक और तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री में खूबसूरत रंग भरता है, नया दिल छू लेने वाला गाना "जाना समझो ना" हमें रोमांटिक वाइब्स से सराबोर कर देता है। ये गाना तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने गाया है, जिसे लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस, और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है, और इसके लिरिक्स आदित्य रिखारी ने लिखे हैं।


कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमली, ओरिजिनल मंजुलिका, विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। डरावनी मस्ती और हंसी से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए ! और भी रोमांचक अपडेट के लिए बने रहिए ! भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को शानदार रिलीज़ के लिए तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।