मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

MP की युवतियों को वेटर का काम दिलाने के 'बहाने' बोलकर ले गए बिहार, कराने लगे अश्लील डांस: 3 लोग गिरफ़्तार, जबलपुर की चार युवतियों को मोतिहारी से कराया मुक्त

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर की 4 युवतियों को वेटर का काम दिलाने के बहाने बिहार ले जाकर अश्लील डांस कराने के मामले में जबलपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया। जबलपुर की चार लड़कियों को नेपाल बार्…

MP की युवतियों को वेटर का काम दिलाने के 'बहाने' बोलकर ले गए बिहार, कराने लगे अश्लील डांस: 3 लोग गिरफ़्तार, जबलपुर की चार युवतियों को मोतिहारी से कराया मुक्त
MP की युवतियों को वेटर का काम दिलाने के 'बहाने' बोलकर ले गए बिहार, कराने लगे अश्लील डांस: 3 लोग गिरफ़्तार, जबलपुर की चार युवतियों को मोतिहारी से कराया मुक्त | फ़ोटो: TVL News

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर की 4 युवतियों को वेटर का काम दिलाने के बहाने बिहार ले जाकर अश्लील डांस कराने के मामले में जबलपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया। जबलपुर की चार लड़कियों को नेपाल बार्डर के समीप मोतीहारी क्षेत्र से बरामद किया है, जिन्हे वेटर का काम कराने के बहाने ले जाकर शादियों में अश्लील डांस कराया जा रहा था| इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, वही एक आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.



जबलपुर के मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया, "मुख्य आरोपी को मोतिहारी पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ़्तार किया है।"हम उस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट जारी करा के लाएंगे। एक आरोपी फरार हो गया है|



जबलपुर की चार युवतियों को वेटर का काम दिलाने का झांसा देकर बिहार के मोतिहारी ले गए चार आरोपी उन्हें बंधक बना लिया। युवतियों को शादी-विवाह में जबरन डांस करने को मजबूर किया जाने लगा। चारों में एक युवती ने मौका पाकर एसपी को कॉल कर मदद मांगी। इसके बाद चारों को स्थानीय पुलिस की मदद से मुक्त कराया गया। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। दो की तलाश जारी है।



मदनमहल टीआई नीरज वर्मा के मुताबिक कैलाश आटा चक्की के पास रहने वाली मानसी नायडू, अनंत अस्पताल के पास रहने वाली दीपा झारिया, साई बाबा मंदिर गेट नंबर चार मदनमहल निवासी शिखा बर्मन और वहीं की पूजा बर्मन कैटरिंग का काम करती थी। वहीं उनकी मुलाकात पूर्वी चंपारण मोतिहारी बिहार निवासी लवकुश कुमार राय, जबलपुर के मदनमहल निवासी शनि सोंधिया, उसकी पत्नी निधि साेंधिया सिमरी दरभंगा बिहार निवासी पिंटू कुमार ठाकुर से हुई थी।



शनि और निधि ने चारों युवतियों को झांसे में फंसाया

चारों युवतियों को शनि और निधि सोंधिया ने झांसे में फंसाया। इस दंपती ने बिहार के लवकुश कुमार राय के साथ मिलीभगत कर चारों को लालच दिया कि उन्हें वेटर की नौकरी दिलवा देंगे। अच्छी तनख्वाह का लालच देकर दंपती चारों को 11 अप्रैल को लेकर जबलपुर बिहार ले गए।



युवतियों के मुताबिक वहां जाने पर पता चला कि उन्हें वेटर की बजाए कुछ और ही काम करने हैं। चाराें को वहां लवकुश कुमार राय, पिंटू कुमार व राम सागर उर्फ महेश्वर ने बंधक बना लिया। चारों को शादी-विवाह में कम कपड़ों में डांस करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। युवतियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की जाने लगी। चारों को बताया गया कि उन्हें 50-50 हजार में खरीदा गया है।



मानसी ने एसपी जबलपुर को कॉल कर सुनाई आपबीती

आरोपियों के चंगुल में फंसी चारों युवतियों में मानसी नायडू के हाथ मोबाइल लगा और उसने एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा को कॉल कर आपबीती सुनाई। एसपी ने मोतिहारी के एसपी से बात कर मदद मांगी। इसके बाद चारों युवतियों को आरोपियों के चंंगुल से मुक्त कराया गया। बिहार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इस प्रकरण में मदनमहल थाने में युवतियों के परिजनों की शिकायत पर अपहरण और बंधक बनाने का प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद एक टीम यहां से बिहार पहुंची और चारों युवतियों सहित आरोपियों को लेकर जबलपुर आई। लवकुश कुमार राय को मोतिहारी जिले की ढाका पुलिस ने अन्य प्रकरण में गिरफ्तार किया है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर जबलपुर लाया जाएगा।



कोर्ट में बयान कराया गया

आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराई गई चारों युवतियों को आज दोपहर में पुलिस लेकर जबलपुर पहुंची। चारों के कथन लिए गए। इसके बाद चारों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनके बयान हुए। तीनों आरोपियों को रविवार काे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मदनमहल पुलिस ने प्रकरण में धारा 370 भी बढ़ा दिया है। पांचवें आरोपी मोतिहारी निवासी रामसागर उर्फ माहेश्वर शर्मा की भी तलाश जारी है।




मुक्त कराई गई लड़कियां-

-मानसी पिता मनोज नायडू उम्र 24 वर्ष निवासी कैलाश आटा चक्की के पास मदनमहल
-दीपा झारिया पति श्याम बाबू 33 वर्ष
-शिखा पिता प्रकाश बर्मन 20 वर्ष साईबाबा मंदिर के पास गेट नम्बर 4
-पूजा पिता प्रकाश बर्मन 24 वर्ष गेट नम्बर चार



गिरफ्तार किए गए आरोपी-

-शनि पिता ब्रजमोहन सोधियां 26 वर्ष निवासी गेट नम्बर 4 मदनमहल

-पिंटू ठाकुर पिता शिवशंकर ठाकुर 24 वर्ष बनौली सिमरी जिला दरभंगा बिहार

-निधि पति शनि सोधियां 26 वर्ष



"मुख्य आरोपी- लवकुश पिता रामबालक राय 28 वर्ष ग्राम अहिरौलियां अनुमंडल सिकराना चंपारण मोतीहारी बिहार है, अन्य प्रकरण में भी पूर्व से मोतीहारी बिहार में गिरफ्तार है जिसे कलांतर में प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से जबलपुर लाया जाएगा



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।