जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार विश्वास मत परीक्षण में आसानी से पास हो गई है| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत जीता| इसी के साथ सदन की बैठक 21 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है|
राजस्थान विधानसभा में सीएम गहलोत ने कहा कि,''क्या ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का देश में दुरुपयोग नहीं हो रहा है? जब आप टेलीफोन पर बातचीत करते हैं, तो आप दूसरे व्यक्ति से फेसटाइम और व्हाट्सएप पर जुड़ने के लिए नहीं कहते हैं। क्या लोकतंत्र में यह अच्छी बात है?
विश्वास मत में जीत के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि ट्रस्ट वोट जिसे सरकार द्वारा लाया गया था, आज राजस्थान विधानसभा में बहुत अच्छे बहुमत से पारित किया गया है| विपक्ष द्वारा विभिन्न प्रयासों के बावजूद, परिणाम सरकार के पक्ष में है|
राजस्थान विधानसभा सत्र के बाद सचिन पायलट ने कहा कि आज सदन के अंदर विश्वास मत को बहुमत से पारित किया गया जो अटकलें लगाई जा रही थीं उन्हें विराम मिला है। पायलट ने आगे कहा कि उन सभी मुद्दों के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है, जो उठाए जा रहे थे। मुझे पूरा विश्वास है, कि रोडमैप की समय पर घोषणा की जाएगी।
सचिन पायलट ने कहा कि,''पहले मैं सरकार का हिस्सा था आज नहीं हूं लेकिन यहां पर कौन कहां बैठता है ये महत्वपूर्ण नहीं है लोगों के दिल और दिमाग में क्या है ये ज्यादा महत्वपूर्ण है...जीवन की आखिरी सांस तक मैं इस प्रदेश के लिए समर्पित हूं|