जयपुर: लव जिहाद को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा| शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''Love में Jihad का कोई स्थान नहीं है। भाजपा ने राष्ट्र को विभाजित करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए निर्मित किया है 'लव जिहाद' शब्द।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा,''लव जिहाद भाजपा द्वारा राष्ट्र को विभाजित करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए निर्मित एक शब्द है। विवाह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह कानून की किसी भी अदालत में टिक नहीं पाएगा। प्यार में जिहाद का कोई स्थान नहीं है।
अशोक गहलोत ने कहा,''वे (भाजपा) राष्ट्र में एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जहां सहमति रखने वाले व्यस्क सत्ता की दया पर होंगे। विवाह एक व्यक्तिगत निर्णय है और वे (भाजपा) उस पर अंकुश लगा रहे हैं, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता को छीनने जैसा है।
मुख्यमंत्री ने कहा,''यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, सामाजिक तनाव को बढ़ावा देने और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने की चाल जैसी प्रतीत होती है|राज्य किसी भी आधार पर नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं करता है|