जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए| सचिन पायलट के अस्वस्थ होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की हैं
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,''सचिन पायलट जी,'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। आप जल्दी से ठीक हो जाए|
BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया,'' राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ|
कांग्रेस पार्टी के नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। डॉक्टर की सलाह ले रहा हूं। जल्द ठीक होने की उम्मीद है।