जयपुर: राजस्थान में महीने से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सचिन पायलट के मुलाकात के बाद पायलट खेमे के कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात|
सोमवार शाम को सचिन पायलट का समर्थन कर रहे कांग्रेस नेता भंवर लाल शर्मा ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता भंवर लाल शर्मा ने कहा,मैं इच्छा से गया था और इच्छा से आया हूं|''भंवर लाल एक ऐसा आदमी है जो कभी बंदी रहता ही नहीं है।
कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने कहा आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई। पार्टी एक परिवार है और अशोक जी उसके मुखिया। जब परिवार में कोई नाराज होता है तो खाना नहीं खाता। हमने एक महीने तक नाराजगी जाहिर की अब नाराजगी दूर हो गई है। पार्टी अब जनता से किए वादों को पूरा करेगी|
पायलट खेमे कोई पर उन्होंने कहा,''कैंप नहीं था कोई बंदी नहीं था। भंवर लाल एक ऐसा आदमी है जो कभी बंदी रहता ही नहीं है। मैं इच्छा से गया था और इच्छा से आया हूं| इससे पहले,बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पायलट ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से मुलाकात की।
राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले, सचिन पायलट का सोनिया, राहुल और प्रियंका से मुलाकात करना इस बात की ओर इशारा है कि जल्द ही राजस्थान संकट खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि तीनों के बीच हुई ये मुलाकात सकारात्मक रही है, ऐसे में संकेत दिख रहे हैं कि सचिन पायलट को कांग्रेस मनाने में कामयाब रही है।