मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भारत जोड़ो यात्रा' से विचलित हैं भाजपा, राजस्थान में ऐतिहासिक होगी यात्रा: सचिन पायलट

जयपुर: जयपुर में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा कि,''राहुल गांधी जी जनता के बीच में पैदल चलकर लाखों लोगों के साथ मिलते हुए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, इससे पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश गया है…

भारत जोड़ो यात्रा' से विचलित हैं भाजपा, राजस्थान में ऐतिहासिक होगी यात्रा: सचिन पायलट
भारत जोड़ो यात्रा' से विचलित हैं भाजपा, राजस्थान में ऐतिहासिक होगी यात्रा: सचिन पायलट | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  जयपुर में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा कि,''राहुल गांधी जी जनता के बीच में पैदल चलकर लाखों लोगों के साथ मिलते हुए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, इससे पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश गया है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, यहां पर यात्रा ऐतिहासिक रहेगी।



सचिन पायलट ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आयोजित समन्वय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा  एवं समिति सदस्यों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की।



इसके बाद सचिन पायलट ने कहा कि,'भाजपा के साथी हमारी यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) से विचलित हैं, उनकी कोशिश हो सकती है कि वो हमारी यात्रा में बाधा डाले लेकिन जनता समझदार है और सब चाहते हैं कि ये यात्रा राजस्थान में प्रवेश करे और यहां से नया आगाज हो| भाजपा के साथी कितना भी कोशिश करे हमारी यात्रा में बाधा डालने की लेकिन फिर भी हमारी यात्रा काफी सफल होगी और ऐतिहासिक होगी|


Bharat Jodo Yatra Day 77: मप्र में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री 


कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (23 नवंबर, 2022 को) 77वां दिन है। 7 राज्यों का सफर तय करके भारत जोड़ो यात्रा आज, बुधवार को 77वें दिन मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज सुबह की शुरुआत मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के बोदरली गांव से की थी। मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज  पहला दिन है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।