मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जयपुर: व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, फोन में मिले वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यापारी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार (16 नवंबर, 2022) को व्यापारी ने खुद को गोली मार ली| गोली की आवाज सुनकर परिजन कम…

जयपुर: व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, फोन में मिले वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज
जयपुर: व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, फोन में मिले वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यापारी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार (16 नवंबर, 2022) को व्यापारी ने खुद को गोली मार ली| गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो कारोबारी लहूलुहान पड़े थे।लहूलुहान हालत में परिजन व्यापारी को लेकर कांवटिया अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया| यह घटना शास्त्री नगर थाना इलाके के स्वर्णकार कॉलोनी की है।



सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए है|फॉरेंसिक टीम ने सर्विस पिस्टल भी बरामद की है। 



मृतक व्यापारी का नाम मनमोहन सोनी (41) है। स्वर्णकार कॉलोनी में रहते थे। इनका पानीपेच तिराहे के पास डिपार्टमेंटल स्टोर है। बुधवार दोपहर मनमोहन ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। 



घटना के समय घर में मनमोहन की पत्नी नीतू सोनी, बेटा यश (20), मां और छोटे भाई रोहित सोनी की पत्नी मौजूद थी। अचानक फायर की आवाज सुनकर कमरे में गए तो सबके होश उड़ गए। परिजन मनमोहन को गाड़ी से हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन तब उनकी मौत हो गई।



जयपुर उत्तर के डीसीपी परिस देशमुख ने कहा कि,' पुलिस को सूचना मिली की एक व्यापारी ने अपने निवास स्थान पर अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। बॉडी का पोस्टमार्टम हो चुका है। उनके फोन में एक वीडियो पाया गया है जिसके आधार पर FIR दर्ज़ की जा रही है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।