जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'चुनी हुई सरकारों को होर्स ट्रेडिंग के माध्यम से अस्थिर करने की कोशिशों' के संबंध में एक पत्र लिखा। मैं नहीं जानता कि आप किस हद तक इस सब से वाकिफ हैं या आपको गुमराह किया जा रहा है|इतिहास ऐसे कृत्य में भागीदार बनने वालों को कभी माफ नहीं करेगा|
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम को लिखा हैं, मैं आपका ध्यान राज्य में चुनी हुई सरकारों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत, हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से गिराने के लिए किए जा रहे कुत्सित प्रयासों की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं| COVID महामारी के इस दौर में जीवन रक्षा ही हमारा सर्वोच्च प्राथमिकता है! ऐसे में राजस्थान में भी चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है|
सीएम गहलोत ने पत्र में कहा कि मुझे ज्ञात नहीं है कि किस हद तक यह सब आपकी जानकारी में है अथवा आपको गुमराह किया जा रहा है|इतिहास ऐसे कृत्य में भागीदार बनने वालों को कभी माफ नहीं करेगा|
पीएम को लिखे पत्र में सीएम गहलोत ने लिखा है कि राज्यों में चुनी हुई सरकारों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से गिराने के लिए कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं| उन्होंने लिखा है, 'हमारे संविधान में बहुदलीय व्यवस्था के कारण राज्यों एवं केंद्र में अलग-अलग दलों की सरकारे चुनीं जाती रही है| यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती ही है कि इन सरकारों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोकहित को सर्वोपरि रखते हुए काम किया है|
उन्होंने लिखा है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की सरकार द्वारा वर्ष 1985 में बनाए गए दलबदल निरोधक कानून और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा किए गए संशोधन की भावनाओं को जनहित को दरकिनार करके पिछले कुछ समय से लोकतांत्रित तरीके से चुनी गई राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है| यह जनमत का घोर अपमान और संवैधानिक मूल्यों की खुली अवहेलना है| कर्नाटक और मध्य प्रदेश में हुए घटनाक्रम इसके उदाहरण हैं|
सीएम गहलोत ने पत्र में कहा कि कोरोना संकट के बीच हमारी प्राथमिकता जनता की मदद करना हैं, लेकिन राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश चल रही है, लेकिन हमारी सरकार सुशासन देते हुए अपना कार्यकाल पूरा करेगी| पत्र में गहलोत ने यह भी लिखा कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के अन्य नेता और हमारी पार्टी के अति महत्वाकांक्षी नेता भी शामिल हैं|