मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CM गहलोत ने किया 'आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना' के नए चरण का शुभारम्भ, प्रतिवर्ष 1800 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना' के नए चरण का शुभारम्भ किया। आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चर…

CM गहलोत ने किया 'आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना' के नए चरण का शुभारम्भ, प्रतिवर्ष 1800 करोड़ होंगे खर्च
CM गहलोत ने किया 'आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना' के नए चरण का शुभारम्भ, प्रतिवर्ष 1800 करोड़ होंगे खर्च | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  'आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना' के नए चरण का शुभारम्भ किया। आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण के उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया, ''इसमें COVID-19 और डायलिसिस को शामिल करके इस पर कुल 1800 करोड़ खर्च होंगे। 1400 करोड़ के क़रीब राजस्थान सरकार देगी और 400 करोड़ भारत सरकार देगी|





मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारम्भ किया। इस योजना में लाभार्थियों को मिलने वाला बीमा कवर 3.30 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये कर दिया गया है। योजना में विभिन्न बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिए पैकेज की 1401 से संख्या बढ़ाकर 1576 कर दी गई हैं। योजना का लाभ प्रदेश के 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को मिलेगा।




आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियाें का अच्छा स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथन ‘स्वास्थ्य ही व्यक्ति की असली सम्पति है’ की भावना के अनुरूप सरकार ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में निशुल्क दवा और जांच योजनाओं तथा निरोगी राजस्थान अभियान के बाद अब स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से गरीब और वंचित तबके के लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।





मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'' राजस्थान में करीब 62% हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है जो सभी राज्यों में सर्वाधिक है। किसी भी हेल्थवर्कर को वैक्सीन से साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। यह खुशी की बात है कि हेल्थवर्कर्स में वैक्सीन को लेकर उत्साह है।उम्मीद है कि जल्दी ही टीकाकरण का पहला फेज पूरा होकर दूसरा फेज शुरू हो सकेगा जिससे फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन का लाभ मिलना प्रारंभ हो सकेगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।