मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कहा- छत्तीसगढ़ से संबंधित बहुत से मुद्दों पर से चर्चा हुई

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ''छत्तीसगढ़ से संबंधित बहुत से मुद्दों पर गृ…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कहा- छत्तीसगढ़ से संबंधित बहुत से मुद्दों पर से चर्चा हुई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कहा- छत्तीसगढ़ से संबंधित बहुत से मुद्दों पर से चर्चा हुई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ''छत्तीसगढ़ से संबंधित बहुत से मुद्दों पर गृह मंत्री से चर्चा हुई। वहां तैनात सीआरपीएफ का भुगतान 11,000 करोड़ रुपये काट लिया गया है, मैंने निवेदन किया है जैसे पूर्वोत्तर में माफ करते हैं उसी तरह से छत्तीसगढ़ में भी विशेष तौर पर इसे माफ किया जाए|



भूपेश बघेल ने कहा ''''छत्तीसगढ़ में 7 नक्सल प्रभावित ज़िलों को हमेशा विशेष सहायता मिलती रही है, उसे 2021 से बंद कर दिया है उसे दोबारा शुरू किया जाए। उन्होंने सारे बिन्दुओं पर बहुत गंभीरता से बात सुनी और कहा कि मैं जरूर फैसला लूंगा|



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''राम के नाम से वोट मांगना अलग बात है और राम राज्य स्थापित करना अलग बात है। रामनवमी पर हिंसा हो तो आप राम के समर्थक कैसे हो सकते हो? राम के नाम से हिंसा करना क्या उचित है?



इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान के तत्वों को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांसफार्मेशन ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (टीएडीपी) के मॉनिटरिंग इंडीकेटर में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व एनीमिया में कमी, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, लोक कला, लोक नृत्य तथा पुरातत्व का संरक्षण-संवर्धन, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे आदि को शामिल किया जाना चाहिए।



बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है-मुझे यह कहते हुए खुशी है कि इन सभी मापदंडों पर छत्तीसगढ़ ने शानदार काम किया है।



बघेल ने लिखा है-हमारे राज्य में कुल 10 आकांक्षी जिले हैं, जिसमें पूर्णतः 8 जिले अनुसूचित क्षेत्र में हैं एवं 07 जिले बस्तर संभाग से हैं जो अनुसूचित जनजाति बहुल्य क्षेत्र भी है और वामपंथी उग्रवाद से ग्रसित हैं। इन आकांक्षी जिलों के विकास को लेकर नीति आयोग द्वारा समय-समय पर समीक्षा एवं मूल्यांकन करने हेतु विभिन्न मापदण्ड के आधार पर आकांक्षी जिलों के बीच श्रेणीकरण किया जाता है।



हमारे वनांचल तथा ग्राम्य जीवन में संस्कृति और परंपराओं का विशेष योगदान होता है, जिससे वहां के लोगों के जीवन में समरसता, उत्साह एवं स्वावलम्बन का भाव रहे, इसलिए आकांक्षी जिलों की अवधारणा में सांस्कृतिक उत्थान के बिन्दु को भी यथोचित महत्व एवं ध्यान दिया जाना चाहिए ।उपरोक्त इंडीकेटरों को भी जोड़े जाने पर मुझे विश्वास है कि आकांक्षी जिलों के बहुमुखी विकास में किये जा रहे सभी प्रयासों पर भी ध्यान रहेगा और जिस आशा के साथ यह आकांक्षी जिलों की पृथक मॉनीटरिंग व्यवस्था शुरू की गई है वह भी सफल होगी ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।