मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

Rajasthan Political Crisis: राज्यपाल ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अशोक गहलोत सरकार को दी मंजूरी

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने अशोक गहलोत कैबिनेट द्वारा विधानसभा सत्र बुलाने के लिए भेजे गये संशोधित प्रस्ताव को बुधवार रात मंजूरी दे दी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्…

Rajasthan Political Crisis: राज्यपाल ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अशोक गहलोत सरकार को दी मंजूरी
Rajasthan Political Crisis: राज्यपाल ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अशोक गहलोत सरकार को दी मंजूरी | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने अशोक गहलोत कैबिनेट द्वारा विधानसभा सत्र बुलाने के लिए भेजे गये संशोधित प्रस्ताव को बुधवार रात मंजूरी दे दी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश जारी किया हैं। राज्यपाल ने अपने आदेश में यह भी निर्देश दिया है कि COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, विधानसभा सत्र के संचालन के दौरान सभी उपाय किए जाएं।





राज्य कैबिनेट की बैठक बुधवार शाम मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई जिसमें संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी| इस प्रस्ताव को राजभवन भेजा गया| प्रस्ताव में 14 अगस्त से सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया गया था| कैबिनेट ने कहा था कि इससे सत्र के लिए 21 दिन के स्पष्ट नोटिस की अनिवार्यता पूरी हो जाएगी जिस पर राज्यपाल कलराज मिश्र बार-बार जोर दे रहे हैं|





बता दें कि,'' राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने बुधवार शाम राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात भी की थी|वहीं,''सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों द्वारा स्पीकर के उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए दी गई रिट याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पारित किए गए स्टे ऑर्डर के खिलाफ राजस्थान स्पीकर सी.पी. जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में नई विशेष अवकाश याचिका दायर की।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।