मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जब लड़कियों का शोषण होगा तो देश में मेडल कैसे आएंगे: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं कृष्णा पूनिया

जयपुर: राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं। उन्होंन…

जब लड़कियों का शोषण होगा तो देश में मेडल कैसे आएंगे: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं कृष्णा पूनिया
जब लड़कियों का शोषण होगा तो देश में मेडल कैसे आएंगे: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं कृष्णा पूनिया | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री से अपील है कि वह उन रेसलरों को न्याय दिलाएं।" कृष्णा पूनिया ने WFI अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है|


कृष्णा पूनिया ने कहा, "हमारी बेटियों का शोषण हो रहा हो और ऐसे ऊंचे स्तर पर किया जा रहा है और हम मेडल लाने की बात करते हैं। जब लड़कियों का शोषण होगा तो देश में मेडल कैसे आएंगे? एक महिला और एथलीट होने के नाते मैं चिंतित हूं कि उनके साथ क्या होगा|



WFI और फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना दूसरे दिन भी जारी 


बजरंग पुनिया, विनेश फोगट, साक्षी मलिक और अन्य पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना धरना जारी रखा। उन्होंने कई एथलीटों का यौन उत्पीड़न करने वाले महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और कोचों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है


 बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप, लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं 


दिल्ली के जंतर मंतर पर रेसलर विनेश फोगट ने गुरुवार को कहा,'हरियाणा में जो नया कुश्ती संघ बनाया है उसमें भी बृजभूषण शरण सिंह (WFI के अध्यक्ष) जैसे लोग हैं|



यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन 


यह भी पढ़ें:.“..तो मैं फांसी लगा लूंगा”- आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार' 


WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करें





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।