जयपुर: राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन हो गया| राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल का हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका इलाज चल रहा था| कल राजस्थान में मनाया जाएगा शोक सभा|
हाल ही में उनकी बेटी बनारसी देवी का भी निधन हो गया था|बनारसी देवी भी कांग्रेस नेता रही थीं| भंवरलाल मेघवाल के निधन से राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है| गौरतलब है कि कुछ समय पहले भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी की कोरोना से मौत हो गई थी|
भंवरलाल मेघवाल के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, ' लम्बी बीमारी के बाद अपने मंत्री सहयोगी भंवर लाल मेघवाल जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। हम 1980 से एक साथ हैं। इस सबसे कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना, ईश्वर उन्हें शक्ति दे।
भंवरलाल मेघवाल के निधन की वजह से प्रदेश कांग्रेस ने कल होने वाली बड़ी बैठक स्थगित कर दी है|कल पूरे राजस्थान में राजकीय शोक की घोषणा कर दी गई है| बुधवार को देर रात ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेघवाल को मेदांता में भर्ती कराया गया था| सीएम अशोक गहलोत लगातार मेघवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे|