जयपुर: जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को PM मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "मोदी जी 9 साल प्रधानमंत्री रहे और आज वे किस बात पर वोट मांग रहे हैं, वन नेशन वन इलेक्शन। इसका मतलब उन्होंने कोई काम नहीं किया है। वन नेशन वन इलेक्शन से हमें क्या मिलेगा? होना चाहिए वन नेशन वन एजुकेशन। करोड़पति के बेटे और किसान के बेटे, दोनों को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए तभी देश की तरक्की होगी।" ONE NATION, ONE इलाज। चाहे अमीर हो या गरीब एक जैसी शिक्षा, एक जैसा इलाज।
अरविंद केजरीवाल ने कहा,''उन्होंने (PM मोदी ने) एक और नारा दिया है-
"One Nation One Dost"
प्रधानमंत्री कहते हैं कि -
सभी Airport एक दोस्त को दे दो
सभी कोयला खदानें एक दोस्त को दे दो
सभी Port एक दोस्त को दे दो
सभी बिजली कंपनियां एक दोस्त को दे दो।
केजरीवाल ने कहा,ऐसा प्रधानमंत्री चुनना जो 140 करोड़ लोगों का हो, ऐसा प्रधानमंत्री मत चुनना जो सिर्फ एक दोस्त का हो।
केजरीवाल ने कहा,'मोदी जी One Nation One Election क्यों कह रहे हैं? हर 6 महीने में कहीं न कहीं चुनाव होते हैं तो इन्हें हर 6 महीने में जनता को हिसाब देना पड़ता है | अगर 5 साल में चुनाव हुआ तो Gas Cylinder ₹ 5,000 का मिलेगा और आख़िरी साल में ₹200 की छूट मिल जाएगी, टमाटर ₹1,500/KG मिलेगा।